खबरों के मुताबिक 12 जून को टीवी पर आने वाले 'दस का दम' के एपिसोड में वो दिखाई देंगे. वो यहां भी गोविंदा के गाने पर परफॉर्म करेंगे. उन्होंने इस एपिसोड के लिए शूटिंग भी पूरी कर ली है. अंकल जी ने इसके अलावा 'आपके आ जाने से' गाने में गोविंदा के साथ दिखाई देने वाली हीरोइन नीलम से भी मुलाकात की. नीलम ने उनकी डांस की तारीफ की.
संजीव श्रीवास्तव के पास इससे पहले से भी कई ऑफर्स हैं. इनमें से उन्होंने फाइनेंस और लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के दो ऐड्स साइन भी कर लिए हैं. इसके अलावा सुनील शेट्टी ने उन्हें मुंबई बुलाकर कहा है कि वो उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. ये बड़ा प्लान सुनील की आने वाली फिल्म 'हेरा फेरी 3' में रोल देना हो सकता है. संजीव का काम उनके भाई मैनेज कर रहे हैं, जिन्हें संजीव ने साफ कह दिया है कि वो फिलहाल बॉलीवुड से मिलने वाले ऑफर्स पर ध्यान देना चाहते हैं.

सुनील शेट्टी ने डब्बूजी को मुंबई बुलाया था और उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
जिस मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी जोड़े को पीटा गया था, अब वहां एक और कांड हो गया है
शाहरुख़ ख़ान की बहन पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रही हैं
दिल्ली वाले विराट कोहली का कान भी तोड़ ले गए!
आलिया भट्ट ने अमिताभ की तारीफ में एक महा मिस्टेक कर दी
वीडियो देखें: वायरल हो रहे Dancer Uncle के बारे में वो बातें जो अब तक किसी को नहीं पता!























