The Lallantop

IIMC की दलित कर्मचारी से कलीग ने किया रेप!

आरोपी के पिता सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव की 14 साल से गाड़ी चला रहे हैं और वह कथित तौर पर उन्हीं के रुतबे का फायदा उठा रहा है.

Advertisement
post-main-image
IIMC कैंपस
देश का नामी सरकारी पत्रकारिता संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां स्टाफ की एक दलित कर्मचारी ने एक साथी कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया है. महिला IIMC में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है. उसका आरोप है कि उसके साथ लोअर-डिवीजन क्लर्क सागर राणा ने पिछले साल 15 अगस्त को रेप किया था. IIMC के पूर्व छात्रों-पत्रकारों ने शुक्रवार को कैंपस में प्रोटेस्ट बुलाया है. उधर whatsapp पर एक आरोपी सागर राणा का पुराना कथित माफीनामा भी घूम रहा है. letter राणा ने 15 अगस्त को अपनी दादी के लिए शॉपिंग के बहाने पहले उसे अपने घर बुलाया. फिर उससे कथित तौर पर रेप किया, उसका वीडियो बनाया और जुबान खोलने पर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी. इतना ही नहीं, महिला का कहना है कि इस घटना के बाद सागर ने IIMC कैंपस में उससे दो और बार रेप किया. यहां तक कि एक बार तो उसने चाकू से महिला की कलीई पर अपना नाम तक लिखने की कोशिश की. इसके बाद महिला ने अपने पति को सारी बात बताई और अक्टूबर में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई. तब राणा को हिरासत में लेकर 18 से 22 अक्टूबर तक तिहाड़ जेल में रखा गया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया. पिछले महीने तक केस की कोई चार्जशीट फाइल नहीं की गई थी. उसका ट्रांसफर ओडिशा के ढेंकानाल कैंपस के लिए कर दिया गया था, लेकिन बाद में ट्रांसफर के आदेश वापस ले लिए गए. वह अब भी दिल्ली कैंपस में काम कर रहा है. इससे पहले IIMC में एक छात्र ने फेसबुक पर दलित विरोधी टिप्पणी लिख दी थी. जिसके बाद काफी बवाल हुआ था. फिर एक दूसरे छात्र की अभद्र टिप्पणी से आहत होकर प्रोफेसर ने इस्तीफा दे दिया था. बाद में दोनों छात्रों को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया.

Advertisement
Advertisement