जयेश अपने कज़िन प्रकाश सोलंकी और दो और दलित लड़कों के साथ नवरात्रि सेलिब्रेट करने मंदिर गया था. पुलिस ने इन नौ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ऑफ़िसर ने बताया कि इन नौ आरोपियों ने दलित लड़कों से कहा था कि दलित के पास गरबा देखने का अधिकार नहीं है.
इससे पहले 25 सितंबर और 29 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर ज़िले के लिंबोदरा गांव में दो अलग-अलग लेकिन एक ही तरह के मामले सामने आए थे. यहां दोनों दलितों को राजपूत कम्युनिटी के लोगों ने मूंछें रखने की वजह से पीट दिया था.ऐसे ही मामलों की वजह से गुजरात के कई दलित लड़के मिलकर सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चला रहे हैं. यहां वो अपनी मूंछों के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, #JativaadNaVirodhMa (जातिवाद के विरोध में) और #SamidhanNaSamarthanMa (संविधान के समर्थन में) जैसे हैशटैग्स के साथ.
गुजरात में जातिवाद का ये दलदल पुराना है. 2016 में गुजरात के ऊना शहर में हुए प्रोटेस्ट ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था. खुद को गौरक्षक बताने वाले कुछ लोग 11 जुलाई, 2016 को ऊना के एक गांव के पास पहुंचे. यहां इन लोगों ने चार दलितों को कार से बांधकर लोहे की रॉड से पीट दिया था. ये दलित ऐसी गायों की खाल निकाल रहे थे, जो मर चुकी थीं. फिर भी गौरक्षकों ने अपना 'न्याय' किया. इस घटना के बाद दलितों ने एक बड़ा प्रोटेस्ट किया था.
इससे पहले हार्दिक पटेल नाम के एक युवा ने राज्य प्रशासन को हिलाकर रख दिया था. साथ ही पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा था. हार्दिक ओबीसी दर्जे में पटेल समुदाय के आरक्षण की मांग कर रहा था. उसने ज़बरदस्त रैलियां की थीं.

पाटीदारों को आरक्षण दिलाने की मांग के चलते हार्दिक पटेल ने सिर मुंडवा लिया था.
गुजरात और केंद्र, दोनों जगह बीजेपी की सरकार है. 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात को 'विकास का मॉडल' बताकर वोट मांगे गए थे. एक 'विकसित' राज्य में जातिवाद के ऐसे मामलों का होना चिंता की बात है.
दलितों के गरबा में शामिल होने और मूंछें रखने के नाम पर जो हिंसा हुई, वो जातिवाद की घटिया सोच को दिखाती है. उन लोगों को बेपर्दा करती है जो सोचते हैं कि वो 'ऊंचे हैं' और सिर्फ़ उन्हें ही मूंछें रखने और त्योहार मनाने का अधिकार है. ये मान बैठे हैं कि मूंछें तो 'ऊंची जात' वालों की मर्दानगी की निशानी है और दलित तो इसके लायक ही नहीं हैं.
अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय आयोग (NCSC) के डेटा के मुताबिक, साल 2015 में गुजरात में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ सबसे ज़्यादा क्राइम हुए थे. साल 2016 से 2017 के बीच कई नए लीडर्स खड़े हुए- पाटीदारों के हार्दिक पटेल, अन्य पिछड़ी जाति के लिए अल्पेश ठाकुर और दलितों के लिए जिग्नेश मेवानी.
कुछ ही महीनों बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी के लिए गुजरात उसका चमकता हुआ सितारा है, जिस पर उसे बहुत गर्व है. चुनाव में जातियां हमेशा बड़ा रोल प्ले करती रही हैं लेकिन जब तक सरकार जातिवाद के मामलों पर चुप्पी साधे रहेंगी, तब तक इसी तरह लोगों की जानें जाती रहेंगी.
वीडियो देखें:
ये भी पढ़ें:
'एक बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को बड़ी बुरी तरह से उछाला गया है'- हनीप्रीत
इन छह बैंकों की चेक-बुक है तो कूड़ेदान में फेंक दो
बगदादी को अब ISIS की कम, नॉर्थ कोरिया की फिक्र ज़्यादा है!
इमरजेंसी में ब्लड की ज़रूरत हो तो फेसबुक का ये नया फीचर बहुत काम आएगा














