The Lallantop

जेल के अंदर FB- FB खेल रहा है 'टुल्लू सिंह'

बिहार का नामी-गिरामी गुंडा है. मर्डर, और भी कई जुर्म में जेल की हवा खा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोशल मीडिया पर रोजाना करोड़ों लोग फोटो अपलोड करते हैं. पर किसी को क्या पड़ी है. ज्यादा से ज्यादा लाइक कर देते हैं और बहुते मन हुआ को कमेंट भी. शायद ही कभी फोटो को लेकर बवाल होता है. जब कोई सेलीब्रिटी सोशल साइट्स पर फोटो अपलोड करता हैं लोग गॉसिप करते हैं. पर जब कोई आतंकवादी या डॉन टाइप ऐसा करता है बवाल कटने लगता है. अब देख लो बिहार की बात है. टुल्लू सिंह ने फेसबुक पर अपनी कूल डूड छाप फोटो डाली. और आज वो न्यूज में है. जानते हो न टुल्लू सिंह को. नहीं. अरे वहीं टुल्लू सिंह जो अपने आप को बहुते बड़का डॉन कहता है. ये तो पता नहीं कि टुल्लू बाबू डॉन है या नहीं, पर हां अपराधी जरूर है वो भी नामी-गिरामी. वइसे तो भाई साब का खोखा बिहार के मुजफ्फरपुर के पारू इलाके में है. पर आजकल इन्होंने अपने कूल्हे मुजफ्फरपुर जेल में जमा रखे हैं. मर्डर के अलावा और भी कई कुकर्म कर वहां बढ़िया ऐश काट रहे है. हर तरह की सुविधाओं से लैस है. बढ़िया स्मार्ट फोन है भाई साब के पास. खूब सेल्फी लेते हैं. पोज तो ऐसे दे-दे कर फोटू खिंचाए जा रहे हैं जैसे बियाह के लिए लड़की वाली के यहां भेजना हो. और फेसबुक पर अपलोड किए जा रहे हैं. हाल ही में टुल्लू ने जेल के अंदर बैरक गेट पर खड़े हो कर फोटो क्लिक कराई और उसे फेसबुक पर चिपका डाला. साथ ही चिपकाये अपने विचार भी. उसमें जो रोमन हिंदी लिखी है, उसमें मिस्टेक मत खोजना. उसने बाहुबली विधायक को चैलेंज करते हुए लिखा कि वो जब चाहे उसे सबक सिखा सकता है. लेकिन उसने धोखा देना नहीं सीखा है. इसने एके-47 की कवर फोटू लगा रखी है. इसके कुल 39 फॉलोअर हैं. फ्रेंड लिस्ट में तो नेता से लेकर समाज सेवा करने वाले लोग भरे पड़े हैं. ये कहो कि टुल्लू सिंह जेल में होकर भी फुल टू मस्ती काट रहा है. जेल के बाहर तो गोपगिरी करता ही था, अंदर भी उसका वही चल रहा है. टुल्लू सिंह की इस हरकत ने बिहार प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है. जेल में कैदियों को जहां पेट भरने के लिए दो वक्त का खाना मिलता है वहीं टुल्लू सिंह मजे कर रहा है. क्या वो इतना बड़ा गुंडा है कि उसे हर छूट देने पर लोग मजबूर हैं. पंजाब के FB गैंगस्टर डेड बॉडी पर करते हैं भंगड़ा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement