जंगली जानवरों की अपनी एक अलग दुनिया होती है. हर कोई अपनी जगह पर ताकतवर होता है. इस दुनिया से कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. कई बार वीडियो लोगों को चौंका देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल है. एक गाय, बछड़े को मौत के मुंह से निकाल लाई और इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है.
बछड़े को मारकर खाने वाला था बाघ, गाय ने आकर एक झटके में गेम बदल दिया!
एकदम से सब बदल गया


वीडियो में दिख रहा है कि 4-5 गायों का एक झुंड खुले इलाके में चर रहा था. इसी में एक बछड़ा भी था. इसी दौरान एक बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. उम्र में बड़ी गायें तो बाघ से बच निकलीं लेकिन बाघ ने एक बछड़े को दौड़ा लिया. खुले मैदान के चारों ओर चक्कर लगा. आगे बछड़ा और पीछे बाघ. आखिर में आकर बाघ ने बछड़े पर झपट्टा मारा और उसे दबोच लिया. सबने सोचा कि यहीं गेम खत्म हो गया. फिर आया असली क्लाइमैक्स, एकदम फिल्मों के जैसे. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
जैसे ही बाघ ने बछड़े को दबोच उसे निपटाना शुरू किया. एक दूसरी गाय गुस्से में बाघ की ओर आई. बाघ ने खतरा भांप लिया और बछड़े को छोड़, वहां से चलता बना. इसके बाद गाय और बछड़ा भी वहां से चले गए. वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने 22 अप्रैल को ट्विटर पर शेयर किया. यहां से ये काफी वायरल है. इसे लेकर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कुछ बछड़े की किस्मत पर बात कर रहे हैं तो कुछ ने गाय की हिम्मत को सराहा है.' कुछ ने लिखा कि ये गाय इस बछड़ा/बछिया की मां है.' लोगों को तो इस वीडियो ने रोमांचित कर दिया है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: रिक्शावाले को छाता लगाकर छांव देती महिला की वायरल फोटो का सच क्या पता लगा?






















