28 अप्रैल की शाम को 4 बजे जैसे ही 1 मई को वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन खुले, इतने लोगों ने रजिस्ट्रेशन को उमड़े कि साइट ही बैठ गई.
18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. इसके लिए 28 अप्रैल 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे. फिर वही हुआ जिसका डर था. रजिस्ट्रेशन करने वाले इतने उमड़े कि साइट ही बैठ गई. कई लोग लिखने लगे कि रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही ऐप की हालत IRCTC की साइट जैसी हो गई है. एकदम ठप.
4 बजते ही डाउन हुआ CoWin
जिन्हें पहले IRCTC के जरिए कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जल्द से जल्द वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल को तय वक्त 4 बजे शुरू हुआ. बता दें कि पहले यह वक्त 27 अप्रैल की रात 12 बजे रखा गया था लेकिन इसे बढ़ाकर 4 बजे कर दिया गया. जब 28 अप्रैल को 4 बजे तो वेबसाइट रजिस्ट्रेशन करने वालों के लोड के नहीं झेल पाई और ठप हो गई. याद रहे कि 45 साल या उससे ऊपर वालों की तरह वैक्सीन के तीसरे चरण में शामिल किए गए लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते. उनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. वेबसाइट पर रजिस्टर कर पाना कितना मुश्किल हो रहा है, वो आप राइटर वरुण ग्रोवर के ट्वीट से समझिए. उन्होंने लिखा,
"वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने की आपकी संभावना तब ज्यादा होगी जब असल OTP का इंतज़ार करने के बजाए आप सभी छह नंबरों का कॉम्बिनेशन बनाकर खुद ही OTP ट्राई करोगे."
हमने किया रिएलिटी चेक हमने आपको 27 अप्रैल को ही कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन का पूरा सिस्टम एक
स्टोरी में बताया था. जब आज हम इस वेबसाइट पर साइन इन करने गए तो अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद बहुत देर तक OTP ही नहीं आया. हमने 10 मिनट तक कोशिश की तो इस स्टेप से आगे निकले. अगले स्टेप में जब हमने ओटीपी डाला तो साइट फ्रीज हो गई. इसके बाद जब हमने साइट को रीफ्रेश किया तो फिर पहले स्टेप पर ही पहुंच गए.
ट्विटर पर CoWIN का उड़ा मजाक लोग जब कोविन पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए तो उनका गुस्सा ट्विटर पर निकला. स्टैंडअप कमीडियन और एक्टर वीर दास ने लिखा
तुरंत रजिस्टर करें. कोई भी स्लॉट खाली नहीं है. ये कोविन भी टिंडर की तरह है. आप साइन अप तो कर सकते हैं लेकिन बाकी सब किसी दूसरे पर निर्भर करता है.
सुहैल सेठ ने ट्वीट किया
अगर आप कोविन पर लॉगइन करने की कोशिश कर रहे हैं तो एक सुझाव है. उम्मीद है आपका फ्रंट डोर बंद है और आपने अपना डिनर बना लिया है. पहला काम करने से आप घर में चोरी होने से बच जाएंगे और दूसरे काम से भूख से. ये रात काफी लंबी होने वाली है. भगवान भला करे.
सरकार निश्चिंत थी
ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हल्ला मचने से पहले सरकार कोविन को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत थी. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ आरएस शर्मा ने 28 अप्रैल को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया,
अक्सर एक दिन में 50 लाख लोग रजिस्टर करते हैं. हम आज इससे दुगनी संख्या की उम्मीद कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आज रजिस्ट्रेशन खुलने पर सिस्टम लोड को सह लेगा.
हालांकि ऐसा नहीं हो सका. कई लोग बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोविन पर खुद को रजिस्टर नहीं करवा सके.