Xiaomi के Sub-Brand Poco ने एक दिलचस्प स्मार्टफोन लॉन्च किया है. जो आपको लगे कि फोन तो रोज ही लॉन्च होते हैं, अब क्या नया आ गया. बताते-बताते. एक-एककर सब बताते हैं. डिवाइस का नाम है C85x 5G. 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले डिवाइस का दाम है 10,999 रुपये. इस कीमत में यूजर को मिलेगी 6,300mAh बैटरी. 15W का चार्जर भी बॉक्स में ही मिलेगा.
10999 में लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी और 7.5W की रिवर्स वायर चार्जिंग वाला Poco C85x 5G
Poco C85x 5G में 6.9-inch का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर Poco के लोगो एकदम Pokémon जैसी फीलिंग देते हैं. 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 11999 रुपये खर्च करने होंगे.


Poco C85x 5G में 6.9-inch का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्मार्टफोन के बैक पैनल पर Poco के लोगो एकदम Pokémon जैसी फीलिंग देते हैं. 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 11999 रुपये खर्च करना होंगे.
क्या खास है C85x 5G में?जब मार्केट में स्मार्टफोन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तब 11 हजार रुपये में इतनी बड़ी बैटरी और 5G वाला फोन वाकई अच्छी बात है. डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए कई फोन जैसे Redmi 15 और 15Pro में अभी भी Xiaomi HyperOS 2 ही मिलता है.

C85x 5G में 7.5W की रिवर्स वायर चार्जिंग का भी प्रबंध है. माने जरूरत पड़ने पर आपके हेडफोन से लेकर ईयर बड्स चार्ज किये जा सकते हैं. कंपनी 1,000 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 फीसदी बैटरी का दावा करती है. बोले तो 3 साल की टेंशन नहीं.

बात करें खिचक-खिचक करने की तो फोन में 32 मेगापिक्सल का मेन शूटर लगा हुआ है. सेल्फी और रील-रील खेलने के लिए फ्रन्ट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा. धूल और पानी से बचाने के लिए IP52 रेटिंग भी दी गई है. 4GB LPDDR4X RAM वाला डिवाइस 64 और 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध होगा. Black, Gold और Green कलर में मिलने वाले डिवाइस की सेल 14 मार्च से स्टार्ट हो गई है.

Unisoc T8300 चिपसेट की ताकत वाले डिवाइस में बाजू में फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिलेगा. बस कवर और बॉक्स में ही मिल जाता तो मौज आ जाती. फिर भी एकदम टाइट बजट में अगर एक बढ़िया फोन चाहिए तो Poco C85x 5G एक मुफीद ऑप्शन है.
वीडियो: 'America अब भीख मांग रहा', ईरान ने US को ऐसा क्यों कहा?











.webp?width=275)





.webp?width=120)

