The Lallantop

गुमशुदा सांड के चेहरे से रिप्लेस किया आजम खान का फेस

बनारस में जगह जगह ये पोस्टर चिपकाने वाले का कहना है कि फुल स्पीड में आजम की भैंस खोज लाने वाली पुलिस ने अब तक उसका सांड नहीं खोजा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूपी में नेताओं का पोस्टर वॉर तो चालू है. लेकिन कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान का पोस्टर कुछ अलग है. मनोज पांडे नाम के आदमी ने सांड के शरीर पर आजम खान का फोटो लगा कर पोस्टर चिपकाए हैं. बनारस और सारनाथ की दीवारों, चौराहों पर. manoj pandey दरअसल मनोज का सांड बादशाह पिछली 2 अप्रैल को गुम हो गया. पहले तो मनोज ने पुराना आइडिया निकाला. पंप्लेट छपवाए. बड़ा बड़ा लिखाया उसमें 'गुमशुदा सांड'. बाद में उसे खोज लाने वाले को 50 हजार का इनाम देने के बात भी जोड़ दी. ये पोस्टर था देखो. missing-bull फिर ये पोस्टर लगा दिया. मनोज ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. लेकिन पुलिस सांड को खोजने में नाकाम है. मनोज को सांड प्यारा है अपने बच्चे जैसा. मनोज के दिमाग में आइडिया आया. कि आजम खान की भैंस तो पुलिस वाले 24 घंटे में खोज लाए थे. फिर आजम को बनाया मोहरा. उनका मुंह सांड के शरीर पर लगा कर पोस्टर लगवा दिए हैं. गली गली में ये पोस्टर नजर आ रहे हैं. aazam khan 'बादशाह सांड को खोजके लाओ, 50 हजार इनाम पाओ'  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement