ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मारने वाले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गोपाल दास की पत्नी का बयान आया है. पत्नी के मुताबिक आरोपी ASI को मेंटल हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, जिसकी दवाई चलती है. पत्नी ये भी बताया कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले गोपाल दास ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी.
ओडिशा के मंत्री को गोली मारने से पहले पुलिसवाले ने किसे वीडियो कॉल किया था?
मंत्री की हालत गंभीर है.


आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक ASI गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने बताया,
मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है. मुझे इस घटना के बारे में न्यूज से पता चला. सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई. वो आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे.
पत्नी के मुताबिक गोपाल दास को कुछ मानसिक समस्या है, जिसका पिछले 7-8 महीने से इलाज चल रहा था. दवा लेने के बाद ASI का बर्ताव सामान्य हो जाता था.
गाड़ी से उतरते ही गोली मारीओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री (Odisha health minister) नब किशोर दास 29 जनवरी को ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो गाड़ी से उतरे ही थे कि उन पर गोली चला दी गई. गोली उनकी छाती पर लगी. गोली चलते ही अफरातफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद नब किशोर को अस्पताल ले जाया गया. मंत्री की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. उन्हें एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. उन्हें भुवनेश्वर में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया जा सकता है.
घटना के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा,
कौन है हमलावर पुलिसवाला?माननीय मंत्री श्री नब दास पर हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं. मैं उन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
जिस पुलिसकर्मी ने मंत्री पर गोली चलाई उसका नाम गोपाल दास बताया जा रहा है. गोपाल दास की ड्यूटी आज नब किशोर के कार्यक्रम में सिक्योरिटी दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी. आरोपी गोपाल पुलिस में ASI के पद पर तैनात है. गोपाल ने गोली अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मारी. आरोप है कि ASI ने 4 से 5 राउंड फायर किए. घटना के तुरंत बाद आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. ASI गोपाल ने मंत्री को गोली क्यों मारी इसकी वजह अबतक साफ नहीं हो पाई है.
कौन हैं नब किशोर दास?नब किशोर दास नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के नेता हैं. ओडिशा के झारसुगुड़ा से तीन बार के विधायक हैं. इससे पहले वो कांग्रेस पार्टी में थे. 2009 और 2014 में नब किशोर कांग्रेस से ही विधायक थे. हालांकि 2019 में उन्होंने नवीन पटनायक की पार्टी से चुनाव लड़ा था.
वीडियो: 76 साल के हो चुके ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजद अब भतीजा संभालेगा?






















