The Lallantop

हरियाणा में BJP को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर कैसे दी? दीपेंद्र हुड्डा ने अब वजह बताई

Lallantop के साथ इंटरव्यू के दौरान Congress सांसद Deependra Hooda बोले- 28 प्रदेशों में इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा मत प्रतिशत कहीं मिला तो हरियाणा में मिला क्योंकि...

Advertisement
post-main-image
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो- आजतक)

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा लोकसभा चुनाव में BJP को बराबरी की टक्कर देने की दो मेन वजहें गिनाई हैं (Deependra Hooda on Haryana BJP). उनका मानना है कि हरियाणा के लोग BJP के काम से नाराज थे और इस दौरान कांग्रेस ने सही समय पर सही फैसले लेकर लोगों के सामने एक मजबूत विकल्प पेश किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लल्लनटॉप के स्पेशल शो 'जमघट' में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने संपादक सौरभ द्विवेदी को बताया,

28 प्रदेशों में इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा मत प्रतिशत कहीं मिला तो हरियाणा में मिला. इसकी दो वजहे हैं. पहली वजह BJP सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी. चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार. दूसरी वजह है कांग्रेस. कांग्रेस हरियाणा के लोगों को मजबूत विकल्प देने में सफल रही.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

जो प्रदेश देश में विकास का पर्यायवाची हुआ करता था. वही हरियाणा 10 साल की BJP सरकार के बाद बेरोजगारी में सबसे ऊपर आ गया है. देश में सबसे ज्यादा ओवरडोस रिलेटेड डेथ हरियाणा में हो रही हैं. हरियाणा के लोग विदेशों में पलायन कर रहे हैं. ये दुर्भाग्य है कि जिस प्रदेश का नौजवान सीमा पर दुश्मन से लड़ने के लिए सेना में जाने को इच्छुक होता था. वो आज जान हथेली पर रखकर डंकी के रास्ते अमेरिका जाता है और इस पर उसके गांव में पटाखे फोड़े जाते हैं. ये स्थिति बन गई है.

दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाए,

Advertisement

हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. अपराध में नंबर एक बन गया है. यहां हर वर्ग का तिरस्कार हुआ. हमने किसान आंदोलन देखा. कर्मचारी और सरपंचों पर लाठीचार्च हुआ. BJP की भट्टा बिठाउ सरकार साबित हुई.

दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस ने सही समय पर सही फैसले लिए. बोले कि कांग्रेस 2019 में सरकार बनाते-बनाते रह गई और तब उन्होंने अपनी कमियों से सीखा. बोले- फिर कांग्रेस के रिवाइवल का दौर शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें- जमघट: दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में गुटबाजी और हरियाणा विधानसभा चुनाव पर क्या बताया?

इंटरव्यू में दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में कथित गुटबाजी, कुमारी शैलजा-हुड्डा खेमे के बीच टकराव, हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव जैसे कई विषयों पर खुलकर बात की. राहुल गांधी के सामने मंच पर हुए झगड़े को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया.

पूरा इंटरव्यू आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं. 

वीडियो: 'मुझे नहीं फर्क पड़ता', रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी, BJP ने भी घेरा

Advertisement