The Lallantop

आराम से टहलते-फिरते आया, CM का पोस्टर चबाया, कुत्ते के खिलाफ पुलिस में शिकायत हो गई!

शिकायत में कहा गया कि करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

Advertisement
post-main-image
CM का पोस्टर फाड़ने वाले कुत्ते के खिलाफ शिकायत. (फोटो: ट्विटर)

एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक कुत्ता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का पोस्टर फाड़ रहा है. इसको लेकर अब उस कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. कहा गया कि ये मुख्यमंत्री का अपमान है और कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए (Complaint against Dog for tearing CM poster). मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कॉमेंट किए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला राज्य के विजयवाड़ा पुलिस स्टेशन का है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत विपक्षी पार्टी तेलुगु देशम की कार्यकर्ता दसारी उदयश्री ने कराई है. शिकायत कटाक्ष के तौर पर की गई है. उदयश्री ने कहा कि पोस्टर फाड़ना CM का अपमान है. उन्होंने और पार्टी की कुछ और महिला कार्यकर्ताओं ने कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कहा गया कहा कि जिन लोगों ने कुत्ते को उकसाया और वीडियो वायरल किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

खबर है कि पोस्टर मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम  'जगन्नान मां भविष्यथू' से जुड़ा था. जिसका मतलब होता है- जगन अन्ना हमारा भविष्य हैं. शिकायतकर्ता ने बताया कि 151 विधानसभा सीटें जीतने वाले जगन मोहन रेड्डी के लिए उनके मन में सम्मान है लेकिन आंध्र प्रदेश में एक कुत्ता CM का अपमान कर रहा है. इससे राज्य के 6 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

Advertisement

NDTV से जुड़ी पत्रकार उमा सुधीर ने मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं. 

सोशल मीडिया पर खबर की खूब चर्चा हो रही है. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं. एक यूजर ने कॉमेंट किया-

Advertisement

हमेशा की तरह हमारे नेता वास्तव में महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

पटेल नाम के यूजर ने तंज कसते हुए कहा,

इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है. जांच की जाए कि क्या कुत्ते ने सिर्फ पोस्टर फाड़ा या उस पर पेशाब कर दिया. क्या कुत्ते का टीडीपी या अन्य विपक्षी दलों से कोई संबंध है. उसने ऐसा पहली बार किया है या आदतन अपराधी है. मुझे यकीन है कि आंध्र प्रदेश पुलिस सभी सवालों के जवाब ढूंढ लेगी.

अश्वनी नाम के यूजर ने लिखा,

यह एक बहुत ही गंभीर अपराध है और कुत्ते को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने की जरूरत है! इस तरह की महत्वपूर्ण खबर साझा करने के लिए धन्यवाद, खासकर तब जब कोई और खबर नहीं है!

कई और लोगों ने GIF के जरिए अपने इमोशंस कॉमेंट सेक्शन में जाहिर किए. 

वीडियो: ट्विटर की चिड़िया उड़ी, अब जो कुत्ता आया, पता है उसकी कहानी क्या है?

Advertisement