The Lallantop

बारिश में भीगकर शराब पीने जा रहे तो चखने के पहले ये खबर पढ़ लो!

सच जानेंगे तो ऊटपटांग चीजों पर यकीन करना बंद कर देंगे!

Advertisement
post-main-image
अमिताभ बच्चन की फिल्मों से जुड़ा मीम (साभार: शराब)

बारिश में भीग जाएं तो शराब पीनी चाहिए? मतलब लोग तो ऐसा ही सोचते हैं कि एकाध पेग शराब पी लो तो शरीर में गर्मी आ जाएगी. सीरियसली?

Advertisement

कुछ तर्क हैं कि ठंड लगे तो रम पियो, गर्मी लगे तो बीयर पीयो और कुछ न लगे तो विस्की. तो क्या सच में सर्दी होने पर एल्कोहल पीने से आराम मिलता है?

मन में इन्हीं सवालों को लेकर हमने बात की रुड़की में एक प्राइवेट हॉस्पिटल से जुड़े MD मेडिसिन डॉक्टर राजीव कुमार से. उन्होंने बताया कि ये सब केवल आपसी चर्चाओं में ही माना जाता है, इसका कोई मेडिकल प्रमाण नहीं है कि शराब पीने से सर्दी में कोई आराम मिलता हो. उन्होंने बताया, 

Advertisement

“एल्कोहल को लेकर वैज्ञानिकों की राय अलग-अलग है. वैसे यूरोपीय देशों में सर्दी ज्यादा होती है तो वहां लोग एल्कोहल ज्यादा लेते हैं. लेकिन एल्कोहल सिर्फ बॉडी के सेंसेज़ को थोड़ा रिलेक्स करता है, इसका बॉडी हीट से खास लेना देना नहीं है. वहीं अगर सर्दी मिटाने की बात हो तो मुझे नहीं लगता एल्कोहल ऐसा कर सकता है. एल्कोहल के फायदे से ज्यादा साइड अफेक्ट्स होते हैं.”

डॉक्टर राजीव ने बताया कि अगर आपको सर्दी हुई है तो शराब पी लेने से कोई फायदा हो ये जरूरी नहीं है, हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स असल में कभी किसी भी बीमारी के इलाज में पेशेंट को एल्कोहल या शराब पीने की सलाह नहीं देते हैं. शराब के साथ एडिक्शन का रिस्क रहता है. चार दवा और खानी पड़ सकती है. ऐसे में डॉक्टर अगर इसकी सलाह दे, तो सामने वाला इसका आदी हो सकता है.

यानी डॉक्टर का भी कहना है कि दारू से ज़्यादा जरूरी दवा है. रम, बीयर या विस्की या किसी किस्म की भी शराब कोई दवा नहीं है. ये 'सर्दी है तो शराब पी लेते हैं' वाली प्रथा समस्या भी बन सकती है. इसीलिए अगर मौसम बदलते पर बीमार हो रहे हैं तो डॉक्टर के पास जाएं, कहीं और नहीं. खुद से खुद का फायदा करें.

Advertisement

Video- बिहार: अवैध शराब से हुई मौत का मामला कवर कर रहे पत्रकार को पुलिस ने पीटा, माइक तोड़ दिया

Advertisement