'यूपी में का बा' गाने पर सीएम योगी ने नेहा सिंह राठौर को जवाब दिया है. मुख्यमंत्री आज बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने नेहा सिंह राठौर के गाने का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा-
'यूपी में का बा पर' गाने सीएम योगी ने नेहा सिंह राठौर को जवाब दिया है
विधानसभा में सीएम योगी ने जवाब दिया है.


"कहते हैं कि का बा उत्तर प्रदेश में. अरे बाबा बा ना. कुछ नहीं तो हम तो हैं. उससे भी परेशान हैं. परेशानी तो हर व्यक्ति की समझी जा सकती है."
सीएम योगी का इतना कहना भर था कि सदन में ट्रेजरी बेंच में ठहाके गूंजने लगे. बीजेपी विधायकों ने जमकर मेज थपथपाई. बयान के दौरान योगी के चेहरे की मुस्कान भी साफ दिखाई दे रही थी.
मंगलवार, 21 फरवरी की रात को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेहा को एक नोटिस थमाया. नेहा के ख़िलाफ़ आरोप हैं कि उनके गाने 'का बा सीज़न-2' से समाज में ‘वैमनस्य’ फैला है. नोटिस में उनसे सात सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है. जवाब संतोषजनक न होने पर IPC और CrPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा.
नोटिस में नेहा से पूछा गया-
- वीडियो में क्या आप ख़ुद हैं या नहीं?
- अगर आप वीडियो में ख़ुद हैं, तो स्पष्ट करें कि क्या ये वीडियो आपने ही अपने यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपलोड किया था या नहीं?
- क्या Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आप ही के हैं या नहीं? अगर हां, तो क्या आप ख़ुद इनका इस्तेमाल करती हैं या नहीं?
- वीडियो में जो गीत है, वो आपने ख़ुद लिखा है?
- अगर उक्त गीत आपने ही लिखा है तो क्या आप इसे प्रमाणित करती हैं या नहीं?
- अगर उक्त गीत किसी और ने लिखा है, तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाई गई या नहीं?
- उक्त गीत से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं या नहीं?
लल्लनटॉप ने नेहा सिंह राठौर से इस मसले पर बात की. उन्होंने कहा है,
क्या था गाने में?भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यहां सबको ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है. मुझे पहले भी चुप कराने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें लगा कि मैं डर नहीं रही. तो अब ये नोटिस आई है. मैं गाना गाती हूं और गाती रहूंगी. और, सरकार भाजपा की है, तो सवाल सपा से तो पूछूंगी नहीं!
नेहा ने हाल ही में कानपुर देहात कांड पर सवाल उठाए थे. 'यूपी में का बा सीज़न 2' में नेहा सिंह राठौर ने लिखा है,
'बाबा के दरबार में घर बार ढह रहे हैं, मां-बेटी को आग में झोंका जा रहा है. बुलडोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है. यूपी में का बा, बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा. बुलडोजर से रौंदते दीक्षित के घर बार बा.'
इससे पहले नेहा ने कल अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो एक अस्पताल का था.
ट्वीट में नेहा ने लिखा कि डॉक्टर ने उन्हें तनाव ना लेने की सलाह दी है.
वीडियो: यूपी में 'का बा' गाकर योगी आदित्यनाथ सरकार से नोटिस पाने वाली नेहा सिंह राठौड़ कौन हैं?






















