The Lallantop

चीन से पाकिस्तान जा रहा था शिप, मुंबई में चेकिंग हुई तो भारत को 'बड़ी टेंशन' देने वाला सामान निकला

China से Pakistan जा रहा था ये Ship. Mumbai में पकड़ लिया गया. माल की चेकिंग में पता चला कि उसमें एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन भी शामिल है. क्या काम करती है ये मशीन? जिसे देखकर भारतीय एजेंसियों की टेंशन बढ़ गई

Advertisement
post-main-image
मुंबई बंदरगाह पर हुई जहाज की चेकिंग (फोटो- PTI)

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुबंई पोर्ट (Mumbai Port) पर एक संदिग्ध जहाज को रोका. ये जहाज चीन से पाकिस्तान भेजा जा रहा था (China Pakistan Ship). इसमें लदे सामान की चेकिंग की तो खेप में एक बड़ी मशीन भी निकली. शक है कि इस मशीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए किया जा सकता है (China Pakistan Nuclear Missile Programme). 

Advertisement
क्या काम करती है ये CNC मशीन?

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, घटना 23 जनवरी की है. मुंबई के न्वाहा शेवा बंदरगाह पर रोका गया जहाज पाकिस्तान के कराची में पहुंचने वाला था. खेप के निरीक्षण के दौरान पता चला कि उसमें से एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन भी शामिल है. ये मशीनें एक कंप्यूटर से कंट्रोल की जाती हैं. CNC मशीनें स्थिरता और सटीकता का ऐसा पैमाना तैयार करती हैं, जो मैन्युअल रूप से किया जाना संभव नहीं है. उत्तर कोरिया ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम में CNC मशीन का ही इस्तेमाल किया था.

Advertisement

DRDO की एक टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया और कहा कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है. एक्सपर्ट्स के हिसाब से ये मशीन पाकिस्तान के मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने में भी काफी मददगार साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का पूरा ब्योरा: कितनी मिसाइलें? कितने विमान?

जहाज में लोडिंग के बिल और खेप के डॉक्यूमेंट्स में माल भेजने वाली कंपनी का नाम 'शंघाई जेएक्सई ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी लिमिटेड' लिखा हुआ था. वहीं रिसीव करने वाली कंपनी का नाम 'पाकिस्तान विंग्स प्राइवेट लिमिटेड' और माल को शिप करने वाली कंपनी का नाम 'ताइयुआन माइनिंग इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी लिमिटेड' निकला.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों को जांच में ये भी पता चला कि 22,180 किलो वजन वाली ये खेप पाकिस्तान के डिफेंस सप्लायर 'कॉसमॉस इंजीनियरिंग' के लिए है. इसका इस्तेमाल मिसाइल प्रोग्राम में होगा या नहीं, इस बात की पुष्टी के लिए जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें- हिंद महासागर में घूम रहा था चीन का जासूसी जहाज, अरुणाचल झड़प के बाद वापस गया

पाकिस्तान ने मामले पर क्या कहा?

मामले पर पाकिस्तान की तरफ से बयान सामने आया है. इंडिया टुडे से जुड़ी गीता मोहन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रवक्ता ने भारतीय मीडिया पर तथ्यों को गलत तरह से पेश करने का आरोप लगाया. कहा,

शिप से इंपोर्ट हो रहा सामान कराची की एक कमर्शियल कंपनी का है जो देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को पार्ट्स सप्लाय करती है. मशीन पर मौजूद जानकारी से साफ पता चलता है कि उसका इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए होना है. पूरा लेन-देन सारे जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंकिंग चैनलों के माध्यम से किया जा रहा था. ये अनुचित जब्ती का मामला है.

प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को लेकर पाकिस्तान भारत की निंदा करता है. 

वीडियो: चीनी सैनिकों से क्यों भिड़ गए Galwan के चरवाहे, क्या है पूरा मामला?

Advertisement