The Lallantop

चीन में जो हो रहा है वो इंडिया में क्यों नहीं होता?

यहां तो बस सेक्स सीडी मिलती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चीन में आजकल एक टीवी सीरीज की धूम मची हुई है. ये टीवी सीरीज करप्ट अफसरों के ऊपर बेस्ड है. इसे डॉक्यूमेंट्री की तरह से बनाया गयाा है. इसमें चीन में बड़े पदों पर रह चुके कई अफसरों टीवी पर अपना जुर्म कबूलते दिखाई पड़ रहे हैं. वहां पर सरकार कम्युनिस्ट पार्टी के अफसर ही चलाते हैं. ये वही अफसर हैं जिन्हें उनके गुनाहों के चलते गिरफ्तार किया गया है. एक सरकारी अफसर ने भी बीबीसी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की. अभी तक आए इसके 8 एपिसोड में 10 से भी ज्यादा अफसर अपना जुर्म कबूलते दिखाए जा चुके हैं. इस टीवी सीरीज का नाम है - आलवेज ऑन द रोड. और ये बनी है सरकार के कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर फैले सारे करप्शन को मिटाने के लिए. पहले ही एपिसोड में चीन के तीन बड़े अफसरोंं को अपने गलत कामों पर पछताते हुए दिखाया गया था. सोमवार से ही प्रोग्राम शुरू हुआ है. और अब तक लाखों लोग इसके दर्शक बन चुके हैं. चीन के डिसिप्लिन इंस्पेक्शन कमीशन ने कहा है, आलवेज ऑन द रोड चीन में बहुत बज है. लोग चारों ओर इसके बारे में ही बातें कर रहे हैं. ये कमीशन चीन में करप्शन और चीन सेंट्रल टेलीविजन के साथ मिलकर फिल्म बनाती है.

देखोगे तो यही कहोगे, ऐसा इंडिया में क्यों नहीं हो जाता

भारत में जब भी ऐसा कोई वीडियो सामने आता है, जिसमें राजनीति से जुड़े कुछ लोग हों तो अक्सर ही वो सेक्स सीडी होती है. हम कभी ऐसी बातों को निकालकर सामने क्यों नहीं लाते. और अक्सर ये देखने में भी आता है कि या तो जो सीडी में हम देखते हैं वो सहमति से सेक्स होता है या फिर पेड सेक्स. कभी भी उसमें रेप जैसा मामला नहीं होता. फिर जबरदस्ती इस सीडी पर नैतिकता के हिसाब से गेम खेला जाता है. इसलिए हमें जरूरत है कि सीडियां और वीडियो फुटेज जरूर सामने आएं पर सेक्स सीडी नहीं बल्कि ऐसे पॉलिटिकल खुलासे करने वाले.

पावर का मिसयूज पहले हुआ या अब

वैसे ये डॉक्यूमेंट्री प्रेसीडेंट शी जिनपिंग के अपनी पार्टी के अंदर करप्शन के साथ सख्ती से निपटने के वादे के बाद आई है. शी ने हर लेवल के करप्शन को खत्म करने की बात कही थी. कहा था चाहे वो पॉवरफुल टाइगर हो या छोटी मक्खी, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. जबकि आलोचना करने वालों का कहना है कि इस शो में ट्रांसपेरेंसी की कमी है. इस तरीके से शी जिनपिंग के अपने दुश्मनों को एक-एक कर राह से हटाने का काम कर रहे हैं. रॉयटर्स न्यूज एजेंसी का कहना है कि वो इस शो में दिखाए जाने वाले लोगों के परिवारों या उनके वकीलों तक पहुंच पाने में नाकाम रही है. दरअसल रॉयटर्स इन लोगों से बात इसलिए करना चाहती है ताकि ये बात पक्की की जा सके कि अधिकारी ऐसा अपने मर्जी से कर रहे हैं, किसी के दबाव में नहीं.

बड़े-बड़े अफसर आ रहे हैं टीवी पर

पहले एपिसोड में घूस लेने और अपनी पावर का मिसयूज करने के मामले में तीन लोगों को पहले एपिसोड में दिखाया गया. ये हैं - बाई इन्पाई, जो एक पूर्व पार्टी बॉस हैं, उनको उम्रकैद की सजा मिली हुई है. झाउ बेंसुन, एक पूर्व पार्टी चीफ हैं जिनके ऊपर मुकदमा चल रहा है. और ली चुंचेंग, जो एक पूर्व डिप्टी पार्टी चीफ हैं, जिनको 13 साल जेल की सजा मिली है. झाउ टेलीकास्ट हुए वीडियो में करप्शन की बात तक ही सीमित नहीं रहे हैं बल्कि इस अफसर ने ये भी बताया कि पार्टी कानून के खिलाफ होने के बावजूद कैसे उन्होंने रिलीजियस आधार पर गलत काम किए. हालांकि इस 2015 की करप्शन इंडेक्स के हिसाब से चीन भारत से कम करप्शन के मामले में पीछे है. इंडिया 2015 में करप्शन कम होने के मामले में 76वें नंबर पर था और चीन 83वें नंबर पर.
ये भी पढ़ें -

तो ये है चीन के अंडे का बदबूदार सच!

कौन है अभिषेक वर्मा, जिस पर वरुण गांधी की सेक्स सीडी बनाने का आरोप है

इस गांव में नल हिंदुस्तान में है और पानी पड़ोसी मुल्क में गिरता है

झालर बैन से कुछ नहीं होगा, चीन की पुंगी बजानी है तो ये करो

चाइनीज सामान का बायकॉट अकेले कर लो, पीएम न करेंगे

Advertisement
Advertisement