
कैबिनेट की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री पर्रिकर
खाने वाली नली है ये
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर रवि के मुताबिक मनोहर पर्रिकर को जो नली लगी है, उसे राइल्स ट्यूब बोलते हैं. इसका इस्तेमाल खाने को शरीर के अंदर पहुंचाने के लिए किया जाता है. नली की जरूरत कब पड़ती है. तभी जब मरीज मुंह से खाना नहीं निगल सकता. नली के टिप में जैली लगी होती है. नली खाने को सीधे लीवर में पहुंचा देती है. फिर पाचन चालू होता है, शरीर को पोषण मिलता है.
मगर पर्रिकर को हुआ क्या है
मीडिया रपटों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पैनक्रिअस कैंसर है. एडवांस स्टेज में. पहले इसका इलाज अमेरिका में चला, अब दिल्ली के एम्स में चल रहा है. अब आप पूछेंगे कि ये पैनक्रिअस क्या है. हिंदी में इसे अग्नाशय कहते हैं. खाना पचाने में जो अंग लगे होते हैं उनमें से एक होता है ये. छोटी आंत का पहला हिस्सा. इसमें हॉर्मोन बनते हैं. इंसुलिन यहीं बनता है. और इसी में गड़बड़ी पर डायबिटीज होती है. इसके अलावा पैनक्रिअस में खराबी के चलते गैस की बीमारी और पैंक्रियाटाइटिस वगैरह भी हो सकते हैं. पैंक्रियाटाइटिस यानी अग्नाशय में सूजन, जिसके चलते पेट में जोर का दर्द होता है और कभी कभी उल्टी भी.
इस खबर में एक जानकारी और. 31 जनवरी 2019 को पर्रिकर एक बार फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती हो गए. कैंसर सेंटर के प्राइवेट वॉर्ड में. उम्मीद है कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे.
वीडियो देखें: प्रेमी जोड़ों को डराते-धमकाते और मालिश करवाते थे लव कमांडो






















