The Lallantop

जब जंग के बाद फौजी जूते वाले पैर को कुत्ते खा रहे थे

वॉर-वॉर चिल्लाने वालों सुन लो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वॉर, वॉर और सिर्फ वॉर. ये ही बातें हो रही हैं. पाक-इंडिया के बीच वॉर के कयास लगाए जा रहे हैं. चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने वॉर को लेकर जो बातें कहीं हैं, उसे सुनकर पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. उन्होंने 1965 में हुए भारत-पाक वॉर की यादें ताजा कर दीं.
इंडिया-पाक के बीच तगड़ा वाला टेंशन का माहौल है. चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने 1965 के वॉर को याद करते हुए कहा, 'उस वक्त मैं यंग था. और जम्मू में रहता था. वॉर के 18-20 दिन बाद कर्नल रूप सिंह हमें उस इलाके में ले गए, जो पाकिस्तान से हुई जंग में पूरी तरह तबाह हो गया था. और उस पर हमारा कब्ज़ा था. तब मुझे जंग का कब्रिस्तान देखने को मिला. लोगों की जली हुई लाशें पड़ी थीं. और उन लाशों पर मिट्टी की एक परत सी थी. किसी के पास इतना वक्त नहीं था, जो उन लाशों को सही ढंग से दफना सकता. मैंने देखा फौजी जूता पहने पैर को कुत्ते खा रहे थे.'
टीएस ठाकुर ने ये बातें एक प्रोग्राम में कहीं, जहां डिप्लोमेट और ऑथर गोपालकृष्ण गांधी को 17वां लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवॉर्ड दिया गया. इस प्रोग्राम में फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, शिवराज पाटिल और विदेश मंत्री रह चुके नटवर सिंह भी मौजूद थे. साथ लाल बहादुर शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के स्टूडेंट भी शामिल थे.
टीएस ठाकुर ने कहा, ' यहां बैठे बहुत से लोगों ने वॉर नहीं देखा होगा. ये बहुत, बहुत ही तकलीफ देने वाला अनुभव था. हर तरफ अफवाहों का जोर था कि पाकिस्तानी पैराट्रूपर्स आए और इंडियंस को मारकर चले गए. शहर तो पूरी तरह से बर्बाद हो गए थे, क्योंकि लोग पलायन कर रहे थे. सिर्फ दो ही दुकानें अच्छा बिजनेस कर रही थीं. एक ट्रंक रिपेयर शॉप, जहां लोग अपने बक्से ठीक कराने के लिए आ रहे थे. जिसमें वो अपना कीमती चीजें रखकर वहां से जा सकें. और दूसरी पोल्ट्री की दुकानें थीं, जहां लोग कुछ खाना होने की उम्मीद लेकर जाते थे.'
वॉर के खौफ को बयान करते हुए ठाकुर ने बताया, वहां सूरज डूबने के बाद लैंप और सिगरेट जलाना भी एक मुसीबत थी. पड़ोसी झगड़ पड़ते थे. क्योंकि लोगों को डर लगत था कि कहीं दुश्मन लाइट देखकर निशाना न लगा दे.'

ये भी पढ़ें

जंग की चुल्ल उठ रही है तो इस पाकिस्तानी को सुन लो!

चश्मदीदों ने बताई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी, ट्रक में भरकर गयी लाशें

इंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियो

केजरीवाल के मंत्री ने महबूबा को रुला दिया!

 

Advertisement
Advertisement