The Lallantop

लोकसभा चुनाव की 5 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए

सोशल मीडिया पर खास नजर है चुनाव आयोग की.

Advertisement
post-main-image
7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव.
चीफ इलेक्शन कमीशन सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार 7 चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को होंगे. 7वें और अंतिम चरण के 19 मई को. चुनाव का नतीजा आएगा 23 मई को. इस बार के चुनाव में चुनाव आयोग ने कुछ बेहद खास चीज़ों का ध्यान रखा है. आइए जानते हैं इस बार इलेक्शन में क्या नया है. (1) इस बार चुनाव में कुल 90 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. ये आंकड़ा पिछली बार यानी 2014 से 8 करोड़ ज्यादा है. (2) देश में 99.3 फीसदी वोटर्स के पास वोटर आईडी कार्ड हैं. (3) इलेक्शन में VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा. जिनमें जीपीएस लगा होगा. अगर उसके साथ छेड़छाड़ की जाती है या बूथ कैप्चरिंग की कोशिश होती है तो पता लगाया जा सकेगा. (4) इस बार चुनाव आयोग का सोशल मीडिया पर ख़ासा ज़ोर रहा. चुनाव लड़ रहे सभी कैंडिडेट्स को इसका खास ध्यान रखना होगा. इस लोकसभा में सोशल मीडिया पर होने वाला सारा खर्च भी उम्मीद्वार के खाते में शामिल किया जाएगा. पिछले कुछ सालों में डाटा सस्ता होने का फायदा यहां नहीं लिया जा सकेगा. (5) इलेक्शन कमीशन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिस पर कॉल करके किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत की जा सकेगी. कमीशन का दावा है कि शिकायत के 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो में देखिए क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त: -

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement