The Lallantop

100 का नोट होश खोल के लेना, वरना चिड़िया चुग जाएगी खेत

वरना 100 गाली देते रह जाओगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
10 के नकली सिक्के काफी नहीं थे, जो अब सौ के नोट में खेल होने लगा है? तो दोनों हाथ खोलकर स्वागत कीजिए, 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' से आए इस नकली नोट का. सड़क चलते कोई बंदा या बंदी, बच्चा या बच्ची, अंकल या आंटी; आपको कोई नोट पकड़ा जाए तो बिना देखे पर्स में न घुसा लें. ये केस मुंबई का है. एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती ने फेसबुक पर एक नकली नोट की फोटो डाली है, जो उन्होंने जल्दबाजी में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर से ले लिया था. जाहिर है, ये फोटो वायरल हो गया. Children-Bank-of-India-plain गौर किया? इसे 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' ने नहीं, 'भारतीय बच्चों के बैंक' ने जारी किया है. ये धारक को 100 'रुपया' देने का वचन नहीं दे रहे, 100 'कूपन' दे रहे हैं. फोटो देखकर राजेश श्रीवास्तव की तरह 100 गाली मत दीजिए. थोड़ा ध्यान रखा कीजिए. Children-Bank-of-India-boxed2 मेघा चक्रवर्ती की इस तस्वीर को 13 हजार से ज्यादा लाइक और 2500 से ज्यादा शेयर किया गया है. फोटो देखिए, इस फोटो के साथ मेघा ने लिखा है, 'बीती रात 1 बजे मुंबई के एक ऑटोवाले ने मुझे उल्लू बना दिया. साला कमीना. 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया'. सीरियसली.' [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/megha.chakraborty.73/posts/1084562811663158"] अब ये कैसे कहा जा सकता है कि इस फोटो का फेसबुक पर अपलोडीकरण किसी गेम के तहत किया गया है या मेघा को सच में किसी ऑटो वाले ने ठगा है. पर आप जो है, सावधान रहो गुरु. काहे से, ज़माना बहुत खराब है.
  ये भी पढ़ो: क्या 10 रुपये का सिक्का अब नहीं चलेगा? ये है रुपए से 200 गुना महंगी करेंसी

Advertisement
Advertisement