The Lallantop

फैशन शो के दौरान सीटी बजाने से रोका तो चलाई गोलियां

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स ने की 10 राउंड फायरिंग.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
होंठ घुमा. सीटी बजा. सीटी बजाके बोल, ओ भैया ऑल इज नॉट वेल. पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार देर रात फैशन शो के दौरान सीटी बजाना बवाल पैदा कर गया. 10 राउंड गोलियां चल गईं. वजह सिर्फ इतनी कि फैशन शो के दौरान कुछ बंदों को सीटी बजाने से रोक दिया गया. चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात लॉ ऑडोटोरियम में फैशन शो चल रहा था. रेशन गोधारा, नवल किशोर शिशुमणी नाम के दो बंदे सीटी बजाने लगे. स्टूडेंट्स ने रोका तो ये भड़क गए. पहले रोकने वाले स्टूडेंटस से मारपीट की. फिर तमंचा निकालकर 10 राउंड गोलियां फायर की. तीन स्टूडेंट्स जख्मी हो गए. आरोपी स्टूडेंटस ने गाड़ियों के शीशे भी जमकर तोड़े. पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है. punjab बताते हैं कि गोलीबारी में एक छात्र को जांघ में गोली भी लगी, फिलहाल वो खतरे से बाहर है. पुलिस इस बात से हैरान कि सीटी बजाने से रोकने पर इतना बड़ा हंगामा कैसे हो गया. पुलिस का कहना है कि कैंपस में स्टूडेंट्स का हथियार लाना समझ से बाहर है. पुलिस इस बात की भी जांच करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement