The Lallantop

दलित प्रधान के बैठने के बाद कुर्सी को धुलवाया

कानपुर देहात के एक स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ भेदभाव की शिकायत दर्ज.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
कानपुर के एक प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर ने अपनी कुर्सी को पानी से धुलवाया क्योंकि स्कूल में आई एक दलित प्रधान उसपर बैठ गई थीं. प्रधान की इस कंप्लेंट के बाद मामले की जांच चल रही है. कानपुर देहात के वीरसिंहपुर की प्रधान पप्पी देवी मिड-डे मील की खाराब क्वालिटी की शिकायतों के सिलसिले में अपने गांव के इस स्कूल में गयी थीं. जहां उन्होंने हेडमास्टर संतोष शर्मा की कुर्सी यूज कर ली. टाइम्स ऑफ इंडिया की इस खबर के मुताबिक हेडमास्टर ने पप्पी देवी को कुर्सी पर बैठने के लिए फटकारा. जब पप्पी देवी ने इस फटकार का कारण पूछा तो हेडमास्टर ने उन्हें और हड़का दिया. इसके बाद चौथी क्लास के बच्चों से कुर्सी को साफ करवाया. पप्पी देवी का मानना है कि संतोष शर्मा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो एक दलित हैं. पप्पी देवी की कंप्लेंट के मुताबिक संतोष शर्मा ने पप्पी देवी के पति को भी धमकी दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement