The Lallantop

जनरल रावत के हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाने वाले के फोन की जांच क्यों हो रही है?

दुर्घटना होने से तुरंत पहले हेलिकॉप्टर का वीडियो कुछ लोगों ने बनाया था

Advertisement
post-main-image
जरनल बिपिन रावत (बाएं) हादसे की तस्वीर (दाएं) फोटो-PTI
तमिलनाडु के कुन्नूर (Coonoor) में 8 दिसंबर को सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इसमें CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी. दुर्घटना होने से तुरंत पहले हेलिकॉप्टर का वीडियो एक व्यक्ति ने बनाया था. अब तमिलनाडु पुलिस ने इसका मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच (Forensic Examination) के लिए भेजा दिया है.
इंडिया टुडे के मुताबिक कुन्नूर पुलिस के अधिकारी पृथ्वीराज ने बताया कि CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से तुरंत पहले दो लोगों ने इसका एक वीडियो बनाया था. पुलिस ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से उसका मोबाइल ले लिया है, ताकि इस वीडियो की फोरेंसिक जांच हो सके. अधिकारी के मुताबिक जो पॉल नाम के व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट किया था. वह कोयम्बटूर में एक वेडिंग-फोटोग्राफर है. 8 दिसंबर को जो पॉल अपने दोस्त नसीर और कुछ अन्य लोगों के साथ घूमने निकला था. इसी दौरान उसने क्रैश हुए हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाया था.
बाएं से दाएं. CDS General Bipin Rawat के हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाने वाले पर्यटक औ उनके द्वारा बनाए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट. (फोटो: इंडिया टुडे/ट्विटर)
बाएं से दाएं. CDS General Bipin Rawat के हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाने वाले पर्यटक और उनके द्वारा बनाए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट. (फोटो: इंडिया टुडे/ट्विटर)
क्या देखा था जो पॉल और नसीर ने? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार साढ़े 12 बजे के आसपास जो, नासीर और उनके परिजन कन्नूर के कटेरी रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे. इस दौरान उन्हें एक हेलिकॉप्टर की आवाज सुनाई दी. उन्होंने हवा में उड़ रहे हेलिकॉप्टर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस बारे में नसीर ने इंडिया टुडे को बताया,
“हम वहां फोटो ले रहे थे. इसी दौरान हमें हेलिकॉप्टर दिखा. थोड़ी ही देर में वो गायब हो गया और इसके तुरंत बाद हमें क्रैश होने की जोरदार आवाज सुनाई दी. तभी मैंने साथियों से पूछा क्या हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है?”
उस समय वीडियो बना रहे है जो पॉल के मुताबिक उन्हें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है. पॉल ने इंडिया टुडे को बताया,
“हमें समझ आ गया था कि कोई हादसा हो गया है. इसके बाद हमने सामने दिख रही ऊंची पहाड़ी पर जाने का फैसला किया, ताकि अगर किसी को मदद की जरूरत हो, तो वो कुछ इंतजाम कर सकें. हम ऊपर चढ़े और तब हमें नजर आया कि राहत और बचाव का कार्य करने वाले लोग घटनास्थल की तरफ भाग रहे हैं.”
इसके बाद नसीर और पॉल ऊटी पहुंचे, जहां उन्हें हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत की मौत होने के बारे में पता चला. नसीर के मुताबिक जैसे ही उन्हें पता चला कि हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत सवार थे, उन्होंने तुरंत वीडियो पुलिस को भेज दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement