ऐ मैथमैटिक्स, तेरे एग्जाम पे रोना आया!
टीचर्स भी बोले, बहुत कठिन था मैथ का पर्चा, अब सीबीएसई आधे जवाब पर देगी नंबर
Advertisement

फोटो - thelallantop
गणित के पर्चे के बाद मुंह वैसे भी उतरा रहता है. मने आपका पता नहीं, हमारा तो उतरा ही रहता था. पर इस बार जिनने सीबीएसई की बारहवीं का पर्चा दिया, उनकी आंख से आंसू चुचुआ रहे थे. लिटरली! लीनियर प्रोग्रामिंग और मैट्रिक्स के सवाल तो सरल आते हैं. आड़ा- तिरछा हिसाब-किताब बस करना होता है. उसके सवाल भी बड़े कठिन आए थे. इंग्लिश में लीनियर प्रोग्रामिंग और मैट्रिक्स समझ न आया हो तो जानिए हिंदी में उसको रैखिक क्रमादेशन और आव्यूह कहते हैं. टीचर्स खुद कहते हैं कि इस बार पेपर बहुत टफ आया था. एक नंबर के सवाल को सॉल्व करने में आधे घंटे लग रहे थे. 4 नंबर वाले सवाल अति के कठिन थे. गणित वाला हिसाब लगाओ तो ऐसा पेपर हल करने के लिए तीन घंटे नहीं दो दिन और ऊपर से दो घंटे और मिलने चाहिए. मम्मी- पापा लोग भी कह रहे हैं बच्चे पहले कुछ अच्छे नंबर पा भी जाते थे, इस बार तो IIT लेवल के सवाल पूछ दिए. बारहवीं के बच्चे इतने हाई-फाई सवाल थोड़े न कर पाएंगे. बच्चे ऑनलाइन शिकायतें भेज रहे हैं सीबीएसई के पास. पेपर इतना टफ था कि नेता-नपाड़ी इस पर बात कर हैं. अब बोर्ड भी थोड़ा नरम पड़ा है. उसको भी समझ आया कि कुछ ज्यादा ही हो गया. वो इस पर टीचर्स, बच्चों और एक्सपर्ट्स से बात करेंगे और उन जवाबों के नंबर भी देंगे जिनमें हल न निकला हो लेकिन उनको हल करने की सही कोशिश की गई थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)


.webp?width=120)



