नई मंज़िल नया जादू उजाला ही उजाला दूर तक इंसानियत का बोल-बाला
कश्मीरी लड़कों ने बचाई जवान की जान, अमन जिंदाबाद!
सेना के जवान जो काम करने में नाकाम रहे, वो इन लड़कों ने कर दिखाया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सरहदों पर गहमा-गहमी है. उससे पहले से कश्मीर में हालात खराब हैं. बुरहान वानी एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों और लोकल लोगों की झड़पों में 84 जानें जा चुकी हैं. इस माहौल में कश्मीर से ऐसी खबर आई है कि जी जुड़ा जाए. मोहम्मद अली असर का शेर है:
Advertisement
कश्मीरियों ने जान पर खेल बचाई जवान की जान
सेना का एक जवान श्रीनगर बाईपास पर सेना की गाड़ी लिए चला जा रहा था. अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा, गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हुई और जाकर बाईपास के बगल की खाई में लटक गई. ये वाकया हुआ लसजन के पास का. ये एक्सीडेंट इतना जोर का था कि गाड़ी का कचूमर निकल गया. पर जो जवान गाड़ी चला रहा था वो जिंदा था और गाड़ी में फंसा हुआ था. एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, एक पुलिस अफसर ने बताया, सेना के दूसरे जवानों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे निकालने की कोशिश की. पर गाड़ी इस तरह से लटकी हुई थी कि उस जवान को निकालना बड़ा मुश्किल हो रहा था.आसपास के कश्मीरी लड़कों ने की मदद और बच गई जवान की जान
पुलिस अफसर ने बताया, ऐसे में आस-पास के कश्मीरी लड़के वहां भागकर आए और घायल आर्मी के जवान को निकालने में जुट गए. इसके लिए उन्होंने जो गाड़ी लटकी हुई थी उसके बगल में एक ट्रक लगाया और उस पर चढ़कर उसे निकाला. किसी ने इस पूरे मामले का मोबाइल पर वीडियो बना लिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. और तेजी से यूट्यूब लिंक इसका सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.ये बहुत ही आम खबर है. लेकिन कश्मीर में जैसा माहौल है और शेष भारत में कश्मीरियों की जो 'जनरलाइज्ड' छवि बनाने की कोशिश की जा रही है, इस खबर की खास उपयोगिता है. कश्मीरियों को देशद्रोही समझने वालों की राय इसे देखकर शायद कुछ कमजोर पड़े.इसी साल जुलाई में चल रही झड़पों के बीच, कर्फ्यू तोड़कर, साउथ कश्मीर के बेजबहारा के लोगों ने एक एक्सीडेंट में जख्मी हुए करीब 20 अमरनाथ यात्रियों की जान बचाई थी. वीडियो देखें - https://www.youtube.com/watch?v=q7O6ww8qHMQ
ये भी पढ़ें -
कश्मीर में कर्फ्यू तोड़ मुसलमानों ने बचाई अमरनाथ तीर्थयात्रियों की जान
पाकिस्तान को मारने के लिए एक भारतीय कवि ही काफी है!
PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के 'मास्टरमाइंड' थे मुलायम सिंह?
न जिहाद से न पूजा-पाठ से, बस ये 6 काम करने वाले स्वर्ग जाएंगे ठाठ से
Advertisement












