The Lallantop

कनाडा के ओंटारियो में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, क्या पता लगा?

पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि एक साथी की हिंसा के कारण गोलीबारी की ये घटना हुई है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आशंका जताई कि 44 साल के शूटर ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है. (सांकेतिक तस्वीर: एपी)

कनाडा के ओंटारियो (Ontario) में पुलिस को दो घरों से 5 शव मिले हैं. पुलिस का मानना है कि पांचों की मौत गोलीबारी की एक घटना में हुई है. मरने वालों में 3 बच्चे और खुद शूटर भी शामिल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आशंका जताई है कि 44 साल के शूटर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. कनाडा की पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर (मंगलवार) की रात 10:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) उन्हें घटना की जानकारी मिली. इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर पुलिस को टेंक्रेड स्ट्रीट के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें 41 साल के एक व्यक्ति का शव मिला.

लगभग 10 मिनट बाद पुलिस को दूसरा कॉल आया. इस बार भी गोलीबारी की ही सूचना थी. मौके पर पहुंचने पर उन्हें तीन बच्चों के शव मिले. मरने वाले बच्चों की उम्र 6 साल, 7 साल और 12 साल है. इनकी हत्या गोली मारकर की गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेरिका के शिकागो में परेड के दौरान गोलीबारी में कम से कम 5 की मौत, कई घायल

सीटीवी न्यूज ने लिखा है कि पुलिस को यहां 45 साल का एक घायल व्यक्ति भी मिला. जिसे गोली लगी थी. पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

अधिकारियों को 44 साल के एक व्यक्ति का भी शव मिला है. जिसे पुलिस शूटर मान रही है. कैनेडियन ब्रॉडकास्टर सीबीसी न्यूज ने रिपोर्ट किया है कि 44 वर्षीय इस व्यक्ति की मौत खुद की बंदूक की गोली लगने से हुई है.

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि अलग-अलग जगहों पर हुई ये मौतें आपस में जुड़ी हुई है. पुलिस ने कहा कि शायद किसी एक साथी की हिंसा के कारण गोलीबारी की ये घटना हुई है.

वीडियो: अमेरिका और ब्रिटेन ने कनाडा पर भारत से क्या कह दिया? लोगों को चुभ जाएगा

Advertisement