ये स्टोरी आदित्य नवोदित ने की है, आदित्य दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं.
मैदान पर खेलते-खेलते ही चली गई इस खिलाड़ी की जान
26 साल के थे रोमानिया कैमरून के पैट्रिक एकेंग, मैदान में पड़ा दिल का दौरा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जिंदगी में कब, किसको, क्या हो जाए. कोई ठिकाना नही है. 26 साल के खिलाड़ी को खेलते-खेलते ही मैदान पर हार्ट अटैक आ गया. अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर इलाज कर रहे थे. पर इलाज के ही दौरान ही मौत हो गई. https://www.youtube.com/watch?v=i0FVHi3A7EA पैट्रिक एकेंग रोमानिया कैमरून के इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी थे. कैमरून के दिनामो बुकारेस्ट क्लब से बतौर मिडिल फील्डर खेला करते थे. कल उनके और वहीं के एक दूसरे क्लब विटोरल कांस्टैन्टा के बीच लीग मैच चल रहा था. सेकंड हाफ का मैच शुरू ही हुआ था. पैट्रिक सबस्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे. अचानक वो मैदान में गिर पड़े. साथी खिलाड़ी देखे तो भागते हुए आए. आनन-फानन में नजदीक के हास्पिटल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने इलाज शुरू किया. पर अगले पैट्रिक को बचा नहीं पाए. दो घंटे बाद बताया कि पैट्रिक को हार्ट अटैक आया था. पैट्रिक एकेंग 26 मार्च 1990 को कैमरून में पैदा हुए थे. 2008 में पैट्रिक ने कैमरून में अपने यहां के लोकल फुटबॉल क्लब को ज्वाइन कर लिया था. 20 साल की उम्र में पहला प्रोफेशनल मैच खेला था. रोमानिया के चहेते फुटबॉल प्लेयर्स में एक थे. पैट्रिक की ही तरह 2003 में कैमरून के एक और इंटरनेशनल मिडफील्डर मार्क विविएन की मौत भी मैदान पर हुई थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















