The Lallantop

CAA: जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महिला अफसरों से बदतमीजी की, वीडियो वायरल

शिवराज चौहान ने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेते हुए ट्वीट किया.

Advertisement
post-main-image
राजगढ़ में महिला कलेक्टर ने बीजेपी कार्यकर्ता को प्रदर्शन करने से रोका, वीडियो वायरल हो गया.

देशभर में CAA के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. लेकिन कई जगह इसका समर्थन भी हो रहा है. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी समर्थन में प्रदर्शन हो रहा था. वहां के दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. दोनों वीडियो में महिला अधिकारी हैं. एक वीडियो में SDM प्रिया वर्मा हैं और दूसरे में DM निधि निवेदिता हैं. दरअसल, राजगढ़ में BJP कार्यकर्ता CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. लेकिन वहां धारा 144 लागू थी. मतलब चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते. अब इन्हीं को हटाने के लिए दोनों महिला अधिकारी वहां मौजूद थीं. दोनों अधिकारियों की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई. हालांकि वहां के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. लेकिन यहां दो वीडियो की बात करेंगे, जिन पर विवाद हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहला वीडियो-

इस वीडियो में दिख रहा है कि SDM लोगों को हटाने का प्रयास कर रही हैं. मौके पर पुलिस है, वो लोगों को हटा रही है. लेकिन कार्यकर्ता हटने के बजाए सड़क पर बैठते हुए दिख रहे हैं. हालांकि प्रिया वर्मा भी कई प्रदर्शनकारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रही हैं. सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं.  इसी बीच प्रिया एक प्रदर्शनकारी के पास जाती हैं, और उसे थप्पड़ मारने लगती हैं. कुछ लोग बीच-बचाव में आते हैं. इसी बीच पीछे से कोई प्रिया वर्मा की चोटी खींच लेता है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

दूसरा वीडियो-

इस वीडियो में DM निधि निवेदिता नज़र आ रही हैं. इसमें भी वो BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं. और इसी बीच वो एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार देती हैं, जिससे कार्यकर्ता भड़क जाते हैं. वीडियो देखिए-

Advertisement
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई ट्वीट किए. कहा कि ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है.

ANI न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने 124 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज की थी. जिसके बाद कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.


वीडियो देखें : झारखंड: माहौल खराब होते देख SP ने गाया 'जन गण मन' और कमाल हो गया

Advertisement