The Lallantop

सांड के गले में फंस गई साइकिल, निकालने में लोगों के पसीने छूटे!

गुस्से में आकर दीवार में मारी टक्कर!

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) होते रहते हैं. खासकर जानवरों से जुड़े हुए, कभी किसी तेंदुए का मुंह बर्तन में फंस जाता है तो कभी किसी कुत्ते का मुंह प्लास्टिक के डिब्बे में अटक जाता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक सांड (Bull Viral Video) का है. इस सांड का मुंह साइकिल के फ्रेम में फंस गया. साइकल में गर्दन फंसने से सांड इधर-उधर भटकने लगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश की है. यहां आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में एक सांड की गर्दन साइकल में फंस गई. मंगलवार को थाना डौकी क्षेत्र के टंकी चौराहे पर सब्जी मंडी की हाट लगती है. इसी हाट में एक शख्स दुकान पर सब्जी लेने आया. यहां उसने अपनी साइकिल खड़ी कर दी. तभी पीछे से एक आवारा सांड आया और साइकिल के फ्रेम में गर्दन घुसाकर सब्जी खाने लगा. इसी दौरान साइकिल के फ्रेम में सांड की गर्दन फंस गई. खुद को फंसा देख उसने साइकिल निकालने की काफी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहा. देखें ये वायरल वीडियो…  

Advertisement

इसके बाद वो छटपटाने लगा. छटपटाते हुए एक दीवार से उसकी टक्कर हो गई. इसके बाद वो वहीं गिर गया. इसके बााद कुछ लोगों ने मिलकर सांड की गर्दन से साइकिल निकाली. इस दोरान आसपास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यहां से वीडियो काफी वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे भी जब उत्तर प्रदेश, साइकिल और आवारा सांड एक साथ आ जाएं तो वायरल तो होना ही है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- राहुल गांधी का मजाक उड़ाते वायरल फोटो का सच ये है!

Advertisement
Advertisement