The Lallantop

बदायूं: 11 साल के आयुष पर 14 बार चाकू से वार हुआ, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में और क्या पता चला?

Budaun Double Murder Case: बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पैरों पर लगे घावों से पता चलता है कि बच्चों ने भागने की कोशिश की होगी, लेकिन हमलावर ने उन्हें जान से मार दिया.

Advertisement
post-main-image
यूपी के बदायूं में दो भाइयों की उनके ही घर में हत्या कर दी गई. (फोटो: PTI)

उत्तर प्रदेश के बदायूं डबल मर्डर (Budaun Double Murder) केस में मृतक बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उन पर चाकू से कई बार वार किया गया. 11 -12 साल के आयुष के शरीर पर 14 वार और उसके छोटे भाई 6 साल के अहान पर 9 बार वार किया गया. यानी बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से कुल मिलाकर 23 बार हमला किया गया था. 

Advertisement
बच्चों ने भागने की कोशिश की थी

दो भाइयों की उनके ही घर में हत्या के इस मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भयानक डिटेल सामने आई है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पहले आयुष और अहान की गर्दन पर हमला किया गया. इसके बाद उनकी पीठ, छाती और पैरों पर धारदार हथियार से कई बार वार किया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पैरों पर लगे घावों से पता चलता है कि बच्चों ने भागने की कोशिश की होगी, लेकिन हमलावर ने उन्हें जान से मार दिया.

ये भी पढ़ें- बदायूं डबल मर्डर की पूरी टाइमलाइन: साजिद का एनकाउंटर- जावेद की गिरफ्तारी, कब-क्या हुआ?

Advertisement

बदायूं की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च को हुए इस डबल मर्डर केस के एक आरोपी साजिद की उसी रात पुलिस एनकाउंटर मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक साजिद भागने की कोशिश कर रहा था. उसने पुलिस पर गोली चलाई, तो पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की. इसमें साजिद की मौत हो गई. 

दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार

वहीं दूसरे फरार आरोपी जावेद को पुलिस ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया. जावेद, साजिद का ही भाई है. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद जावेद पहले दिल्ली भाग गया था. इसके बाद फिर यूपी के बरेली आ गया. पुलिस ने उसे बरेली से ही गिरफ्तार किया. 

जावेद से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अब तक इस जघन्य हत्याकांड के पीछे का कारण साफ नहीं हुआ है. आजतक के समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक बच्चों की मां संगीता का कहना है कि वो चाहती हैं कि जावेद से पूछताछ उनके सामने किया जाए. उन्होंने कहा कि वो जावेद से पूछना चाहती हैं कि उनके बेटों को क्यों मारा गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद पकड़ा गया, जानिए कहां छिपा था?

वीडियो: धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Advertisement