The Lallantop

LOC पर फायरिंग में BSF की महिला सिपाही रजिंदर कौर शहीद

दो सिविलियन्स के मरने और आठ के घायल होने की खबर है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से थोक के भाव सीजफायर हो रहा है. रामगढ़ के सांबा सेक्टर में औकात दिखा रहे हैं वो. लेकिन कश्मीर से बहुत बुरी खबर आई है. BSF की महिला जवान राजिंदर कौर शहीद हो गई हैं. वो गोलीबारी में घायल हो गई थीं. पूरी जानकारी मिलती रहेगी. इसके अलावा सांबा सेक्टर से 6 और राजौरी सेक्टर से 2 सिविलियन्स के मरने की खबर है. आज का स्टेटस ये है कि सुबह साढ़े 6 बजे ही फायरिंग शुरू हो गई. सांबा सेक्टर में. कलाल के नौसेरा सेक्टर में साढ़े पांच बजे से. अरनिया में उधर से फायरिंग हुई तो इधर के चार सिविलियन घायल हो गए. बांदीपुरा में भी मुठभेड़ चल रही है. ani पाकिस्तानी फौज मुराही से बाज नहीं आ रही. पिछले 11 दिन से ठांय ठांय किए पड़ा है. BSF ने भी उनकी गुच्ची पिलैया करके रखी है. 11 दिन में 5 हजार मोर्टार दागे हैं और 35 हजार से ज्यादा गोलियां ठोंक दी हैं. सारी बीन के रख लें तो पाकिस्तान की GDP से ज्यादा कमाई कबाड़ बेचके हो जाएगी. an
ये भी पढ़ें: BSF का स्ट्राइक रेट पिछली बार के दुगने से भी ज्यादा, इस बार 15 रेंजर ठोंके  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement