The Lallantop

जेब में पैसे नहीं होने पर सबको कुछ ऐसे दिखते हैं ब्रैंड, आपका फेवरेट लिस्ट में है क्या?

बहुत मौज आई है

Advertisement
post-main-image
फोटो क्रेडिट- Dinesh Bhanot

दुनिया क्रिएटिव लोगों से भरी पड़ी है. यहां एक से बढ़कर एक क्रिएटिव लोग हैं. लोगों की क्रिएटिविटी से जुड़ी कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जेब में पैसे हों तो मनमर्जी करना किसे पसंद नहीं होता? पैसे हों तो लोग अपने फेवरेट ब्रैंड्स पर जमकर खर्च करते हैं. हालांकि अगर जेब में पैसे ना हों तो वही ब्रैंड्स काटने (Twitter Thread Shows How Brand Names Sound When One Is Out Of Money) को दौड़ते हैं. इसी फीलिंग को एक ट्विटर यूजर ने अपनी क्रिएटिविटी से दर्शाने की कोशिश की है. लोगों को ये क्रिएटिविटी खासी पसंद आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिनेश नाम के एक ट्विटर यूजर ने क्रिएटिव माइंड लगाकर हर किसी के पसंदीदा ब्रैंड्स का वो रूप दिखाया है जो हम सबको पैसे खत्म होने पर दिखता है. जैसे जेब में पैसे हों तो 'पिज्जा हट होता है. पैसे खत्म हो जाएं तो वही 'पीछे हट' हो जाता है. समय और पैसों के हिसाब से ब्रैंड अपना रंग बदल लेते हैं. 'स्टार बक्स' बन जाता है 'सेव बक्स' और 'लकोस्टे' बन जाता 'लकोस्टली'. दिनेश ने एक थ्रेड में 10 ब्रैंड्स पर मौज ली है. ये थ्रेड खासा वायरल है. पहले आप भी देखिए...

Advertisement

दिनेश का ये थ्रेड काफी वायरल है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. लोग दिनेश की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं. दिनेश ने थ्रेड में बताया कि फासोस-अफसोस बन जाता है, सागर रत्ना-सब्र रखना और जॉनी वॉकर-जॉबलेस वॉकर बन जाता है. लोगों ने इस थ्रेड पर कई मजेदार कॉमेंट्स किए हैं. एक ने लिखा कि दिनेश ने ये तो एकदम सच्चाई बता दी. 

लोगों ने इस मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

सोशल लिस्ट: 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख खान ने जय हिंद और सोल्जर कहा, फैंस बॉयकॉट गैंग के पीछे पड़ गए

Advertisement