The Lallantop

दलित आदमी ने चक्की पर गेहूं को छुआ तो गुरुजी ने गला काट दिया

गेहूं पिसवाने के लिए ले गए थे. चक्की पर दलित को देखके गुस्सिया गए.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image
देहरादून के बागेश्वर में एक टीचर ने एक दलित आदमी का गला काट दिया. क्योंकि उस दलित ने गुरु जी के गेहूं  को छू लिया था. पुलिस ने मास्टर जी को अरेस्ट कर लिया है. बागेश्वर के कांडा इलाके में है भेटा गांव. सरकारी स्कूल के एक मास्टर जी है. नाम ललित कर्नाटक. गुरुवार को उनके घर में आटा खत्म हो गया था. तो मास्टरनी जी ने गेहूं का बोरा उनको थमाकर भेज दिया आटा चक्की मील पर. मास्टर साब गेहूं से भरा बोरिया लेकर उसे पिसवाने चले आए कुंदन सिंह भंडारी की चक्की में. जहां पहले से फकीर राम का बिटवा सोहन राम मौजूद था. उसे वहां देखकर गुरुजी गरमा गए. उन्होंने सोहन को कहा कि उसके होने से उनका गेहूं अपवित्र हो जाएगा. इससे सोहन आहत हो गया. उसने गेहूं छू लिए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. और खूब कहासुनी भी हुई. पता नहीं मास्टर जी हसिया लेकर आटा पिसवाने क्या करने गए थे. सोहन जैसे ही बोरी का मुंह बांधने के लिए झुका, मास्टर साब ने सबके सामने ही खच्च से हसिया सोहन के गर्दन पर चला दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कुंदन की आटा चक्की मील पर जितने भी लोग थे सब गुरु जी के इस हरकत से सकते में आ गए. फिर लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस आई और मास्टर को उठा ले गई अपने साथ. साथ ही सोहन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया. सोहन के चाचा रमेश राम ने ललित कर्नाटक, उसके पप्पा घनश्याम कर्नाटक और भाई आनंद कर्नाटक के खिलाफ रपट लिखवा दी है. पुलिस ने आईपीसी और एसटी/एससी के तहत केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़े...

अगर पकड़ा नहीं जाता तो आधी दिल्ली बेच देता ये आदमी

AAP नेता का सेक्स स्कैंडल बताकर शेयर की जा रही हैं ये फोटो

कानून हो गया है गुल, फिर भी पुलिस किए जा रही है जेल फुल

ये है अखिलेश यादव का सबसे धुरंधर इलैक्ट्रिक पुलिसवाला 

Advertisement
Advertisement