The Lallantop

लड़के ने खराब बल्ब का ऐसा इस्तेमाल किया, वीडियो देख कंपनी कीमत बढ़ा देगी!

खराब बल्ब का गजब इस्तेमाल

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

बल्ब तो सबके घर में होते हैं. बल्ब खराब होने पर आमतौर पर लोग उन्हें फेंक देते हैं. शायद ही कोई हो जो उनका इतना क्रिएटिव रीयूज करता हो जो इस लड़के ने किया है. बिस्वजीत नाम के एक लड़के ने खराब बल्ब को ही एक पौधा लगाने का बॉल बना लिया. इसका वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Videos) है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील काफी देखी जा रही है. इसमें एक शख्स ने खराब बल्ब का गजब (Boy Used Bulb For Plants In A Viral Video) इस्तेमाल किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बंदे ने खराब बल्ब लिया. उसे पीछे से खोला. उसे अंदर से साफ किया. एक एलुमिनियम का तार लिया. उसे मोड़ा. बल्ब को उसमें फंसाया. फिर उसे टेबल पर स्टैंड के तौर पर रख दिया. बल्ब में पानी भरा और उसमें पौधा लगा दिया. ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि वे भी घर में इसे ट्राय करेंगे. किसी ने लिखा कि उन्होंने ट्राय किया लेकिन पीछे से बल्ब को खोलते वक्त वो टूट गया.' एक ने लिखा कि खराब चीजों का ऐसा इस्तेमाल वाकई में गजब है.'

 इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं. एक लड़की ने खाली बीयर की कैन का इस्तेमाल करते हुए शादी के इवेंट को यादगार बना दिया. ये खबर काफी पढ़ी गई थी. अगर आपने मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. कुल मिलाकर लोगों को तो ये लाइफ हैक काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: अवध ओझा ने गौतम बुद्ध पर बोलते हुए क्या कह दिया, जिस पर जातिवादी कहा गया

Advertisement