The Lallantop

लड़के ने अपनी Eeco कार को दिया ऐसा स्पोर्टी लुक, 30 लाख लोगों ने देखा वीडियो!

गजब मोडिफाई करवाया है

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

भारतीय सड़कों पर कई अनोखे वीडियोज देखने को मिलते हैं. कई लोगों को अपनी गाड़ी या बाइक को मोडिफाई कराने का शौक होता है और इससे जुड़ी कई सारी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News) होती रहती हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर दिखाई थी कि कैसे एक शख्स ने अपने ऑटो को लग्जरी कार में बदल लिया था. इस ऑटो में ऐसी-ऐसी सुविधाएं थीं कि देखकर हर कोई हैरान रह गया. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया (Boy Modified His Car In A Sports Vehicle) पर काफी देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें एक बंदे ने अपनी कार को कतई धांसू तरीके से मोडिफाई करवाया है. शख्स के पास मारूति सुज़ुकी इको कार है. शख्स ने कार को इस कदर मोडिफाई करवाया है कि देखकर हर कोई हैरान रह गया. लग ही नहीं रही कि ये इको कार है. इसमें स्टाइलिश लाइट्स लगाई गई हैं जिनसे कार को डैशिंग लुक मिल रहा है. इस मोडिफिकेशन का वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस पर 3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर गुजरात का है. सिकंदर नाम के लड़के के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी गाड़ी के कई वीडियोज हैं. लोगों ने इस पर कई तरह के कॉमेंट किए हैं. कह रहे हैं कि लोगों में दिमाग हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता.' किसी ने लिखा कि कम पैसे खर्च करके लग्जरी कार वाली फीलिंग लेने की निंजा टेक्निक.' एक ने लिखा कि गाड़ी को ऐसे मोडिफाई करने से पहले एक बार आरटीओ से भी परमिशन लेना जरूरी है.' 

कुल मिलाकर लोगों ने इस जुगाड़ पर अलग-अलग कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: रेपो रेट से बढ़ेगी लोन की EMI, महंगाई से त्रस्त लोग अडानी और सरकार पर भड़के

Advertisement