The Lallantop

इयरफोन से कान में लगा करंट, मौत

जो दिनभर इयरफोन लगाए रहते हैं, ध्यान दें.

Advertisement
post-main-image
शंटी (बाएं) और उसके इलाज के दौरान की तस्वीर

आपको मुंबई की उस खबर के बारे में तो पता चला ही होगा, जिसमें एक अच्छा-भला आदमी रेस्ट्रॉन्ट में बैठे खाना खा रहा था और तभी उसकी जेब में रखे मोबाइल में ब्लास्ट हो गया. फोन से धुआं निकलने लगा, उसकी शर्ट से धुआं निकलने लगा और उसकी छाती में चोट भी आई. पर हॉस्पिटल में इलाज के बाद अभी वो व्यक्ति सुरक्षित-ज़िंदा है. न जानते हैं, तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ये खबर पढ़ लें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आदमी आराम से खाना खा रहा था, तभी जेब में मोबाइल फट गया

लेकिन हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला ठाठ सिंह उर्फ शंटी इतना खुशकिस्मत नहीं था.

Advertisement

नहीं नहीं, उसके फोन में ब्लास्ट नहीं हुआ. लेकिन वो मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर इयरफोन से गाने सुन रहा था. तभी किसी तरह फोन में तेज़ करंट आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई.

shanti1

ये मामला 5 जून का है. शंटी के पिता कृष्णलाल ने जानकारी दी कि उनका बेटा मोबाइल चार्ज़िंग पर लगाकर इयरफोन से गाने सुन रहा था. तभी तेज बिजली आने से उसे करंट लग गया और वो बेहोश हो गया. घरवाले उसे साढ़ौरा के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां न तो शंटी का इलाज हो पाया और न हॉस्पिटल वाले उसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करवा पाए. फिर घरवाले शंटी को किसी तरह ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

Advertisement

शंटी का मोबाइल, जिससे उसे करंट लगा
शंटी का मोबाइल, जिससे उसे करंट लगा

शंटी को करंट लगने के बाद सबसे पहले उसकी मां सुरेखा ने देखा था. वो उसे देखते ही शोर मचाने लगीं, जिसके बाद घरवाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे. हॉस्पिटल में ECG की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, इसीलिए डॉक्टरों ने सिर्फ फर्स्ट ऐड देकर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. रेफर किया तो किया, लेकिन उस समय हॉस्पिटल में एंबुलेंस नहीं थी, तो उसे लेकर जाने की कोई व्यवस्था या मदद भी नहीं की.


शंटी के इलाज के दौरान की एक तस्वीर
शंटी के इलाज के दौरान की एक तस्वीर

घरवालों का ये आरोप भी है कि ट्रॉमा सेंटर में जिस शख्स ने शंटी की ECG की, वो कोई ट्रेंड डॉक्टर नहीं था, बल्कि सेंटर का ही एक चौथे ग्रेड का कर्मचारी था. ECG के बाद डॉक्टरों ने शंटी को डेड अनाउंस कर दिया. शंटी अनाज मंडी के एक गोदाम में चौकीदारी का काम करता था और डिफेंस सर्विस की तैयारी कर रहा था.

shanti-mobile

उधर हॉस्पिटल की लापरवाही की जानकारी मिलने पर CMO कुलदीप सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही और एंबुलेंस न मिलने की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. हालांकि, CMO ने ये भी कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी.




दुकान में बैठे शख्स की जेब में रखे मोबाइल में अचानक धमाका हो गया
दुकान में बैठे शख्स की जेब में रखे मोबाइल में अचानक धमाका हो गया
Posted by The Lallantop
on Wednesday, June 6, 2018

Advertisement