The Lallantop

जिद्दी दिल, विराट हिंदू और ओए गुरु अब राज्यसभा में

जर्नलिस्ट स्वप्न दास गुप्ता, एक्टर सुरेश गोपी और अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव भी बनेंगे सांसद

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बॉक्सर मैरीकॉम अब सांसद बन जाएंगी. सुब्रमण्यम स्वामी और नवजोत सिंह सिद्धू भी. इन लोगों को राज्यसभा में जाने के लिए नॉमिनेट किया गया है. इनके अलावा जर्नलिस्ट स्वप्न दास गुप्ता, मलयालम एक्टर सुरेश गोपी और अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव भी नॉमिनेट किए गए हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/723511279424573440 राज्यसभा में 7 सीटें खाली हैं. इन्हीं को भरना है. जिसको भरने का अधिकार सरकार के पास है. वो अपने हिसाब से लोग भेज सकती है. सुब्रमण्यम स्वामी राज्यसभा गए ताकि बीजेपी का हाथ मजबूत हो. और सिद्धू गए काहे कि पिछले कुछ दिन से पार्टी से उनकी कैसेट उलझी पड़ी थी. कपिल वाला शो भी तो बंद था. तो राज्यसभा सांसद बन वो भी संच हो जाएंगे. 7 लोग भेजने थे. 6 लोग चुन लिए गए. कहते हैं कि सलमान खान के पापा सलीम खान को भी तीन दिन पहले पूछा गया था पर उनने मना कर दिया. काहे किया वो जानें पर जो जा रहे हैं वो खुश हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/723516988123930624

Advertisement
Advertisement