The Lallantop

'पद्मावत' की पहले दिन की कमाई जानकर करणी सेना का दिन ख़राब हो जाएगा

करणी सेना के बवाल के बावजूद 'पद्मावत' ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए?

Advertisement
post-main-image
प्रदर्शनों से 'पद्मावत' की कमाएँ पर असर तो ज़रूर पड़ा है.

'पद्मावत' फिल्म को कोई देख न पाए इसके लिए बड़ी संख्या में लोग परेशानहाल घूम रहे हैं. प्रोटेस्ट कर रहे हैं. तोड़फोड़ कर रहे हैं. बवाल मचा रहे हैं. गाड़ियां जला दी, सिनेमा हॉल के काउंटर तोड़े, यहां तक कि बच्चों की बस पर पथराव हुआ. करणी सेना, भड़के हुए राजपूत ज़मीन आसमान एक कर दिए हुए थे कि किसी तरह फिल्म रिलीज़ न हो पाए. बावजूद इसके कोर्ट ने उनकी फिल्म पर बैन लगाने की मांग को 'नो मीन्स नो' बोल दिया. फिल्म अपनी तयशुदा डेट पर रिलीज़ हो गई. ज़ाहिर है इतने सारे बवाल से उसकी कमाई पर कुछ तो असर पड़ना ही था. ऐसे में ये जानना दिलचस्प हो जाता है कि पहले दिन 'पद्मावत' का प्रदर्शन कैसा रहा?

Advertisement

khilji

आंकड़े आ गए हैं. और ये आंकड़े जानकर करणी सेना को अपार दुख होगा. सारा तमाशा बेकार चला गया है.

Advertisement

फिल्मों की कमाई जारी करने वाली वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी 'पद्मावत' की कमाई के आंकड़े दिए हैं. तरण के मुताबिक 'पद्मावत' ने बुधवार को लिमिटेड पेड प्रीव्यू से 5 करोड़ रुपए और गुरुवार को 19 करोड़ रुपए की कमाई की. तरण ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि अगर 'पद्मावत' बिना किसी विरोध के नॉर्मल रिलीज़ होती, तो 28 से 30 करोड़ रुपए भी कमा सकती थी.

Advertisement

ये हाल तब है जब फिल्म दर्जनों शहरों में सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाई है. कई शहरों में सिनेमा हॉल मालिकों ने इसे अपने यहां न दिखाने का फैसला किया था. इसके चलते फिल्म की कमाई में कमी आई है. इसके बावजूद 18 करोड़ के आंकड़े से संजय लीला भंसाली बहुत खुश होंगे. इतने तो उनकी 'बाजीराव मस्तानी' ने भी नहीं कमाए थे जिसके प्रमोशन में उन्होंने ज़मीन-आसमान एक कर दिया था. 'बाजीराव मस्तानी' ने सिर्फ 12.80 करोड़ कमाए थे.

bajirao mastani poster

'बॉक्स ऑफिस इंडिया' का भी कहना है कि अगर सभी सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज़ हो पाती, तो 26 से 27 करोड़ की कमाई एक दिन में कर सकती थी. इस फिल्म में इतना पोटेंशियल है. बहरहाल, 'पद्मावत' के आगे अब तीन दिन का लंबा वीकेंड है. और उससे आगे 2 हफ्ते का निर्विरोध समय.

आगे 'पद्मावत' कितनी कामयाबी हासिल करती है इस पर बहुतों की नज़र रहने वाली है. अगर कमाई बंपर रही तो भंसाली करणी सेना का मुंह चिढ़ा रहे होंगे. अगर विरोध प्रदर्शनों से कमाई में बड़ा डेंट पड़ता है तो करणी सेना वाले मूंछे उमेठेंगे. उसके अलावा करने को होगा ही क्या, खैर!


'पद्मावत' बवाल पर और भी बहुत कुछ यहां पढ़ें:

‘पद्मावती’ दीपिका ने राजपूतों को जलाने वाला काम कर दिया है

पद्मावती का हश्र देख चुकने के बावज़ूद पीरियड फ़िल्म बनाने पर तुले हैं आशुतोष

पुलिस के डंडे खाकर राजपूतों ने लिखकर दिया- अब विरोध नहीं करेंगे

फेसबुक पर पद्मावत मुफ्त में LIVE दिखाई जा रही है!

‘मैं एक राजपूतनी हूं और आज मुझे इस बात पर शर्म आ रही है’

बच्चों की बस पर पत्थर चलाने वालों को मैं राजपूत नहीं तालिबानी कहूंगा

वीडियो: पद्मावत का फिल्म रिव्यू

 

Advertisement