स्ट्रीट डांसर 3डी
शुक्रवार- 10.26 करोड़ रुपए शनिवार- 13.21 करोड़ रुपए रविवार- 17.76 करोड़ रुपए
टोटल- 41.23 करोड़ रुपए

इस फिल्म की तुलना वरुण की पिछली दो फिल्मों से होगी. पहली 'कलंक' और दूसरी 'एबीसीडी 2'. 'कलंक' इसलिए क्योंकि ये वरुण की आखिरी फिल्म थी. और 'एबीसीडी 2' इसलिए क्योंकि ये वरुण की पिछली डांस बेस्ड फिल्म थी. 'कलंक' पूरे तामझाम के साथ बुधवार को रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने रविवार तक कुल 69.53 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 44.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. दूसरी तरफ 'एबीसीडी 2' ने 14.30 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाकर शुरुआती तीन दिनों में 46.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस तुलनात्मक अध्ययन से हमें ये समझ आता है कि वरुण की फिल्म भले ही आज के समय में काफी सफल मानी जा रही है लेकिन इसका फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म 'कलंक' से भी बुरा है.

फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के पोस्टर में राघव जुयाल, धर्मेश येलांडे, वरुण धवन और सुशांत पुजारी.
अब बात 'पंगा' क्वीन कंगना की. फिल्म 'पंगा' की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही है. क्या रहा कलेक्शन-
शुक्रवार- 2.70 करोड़ रुपए शनिवार- 5.61 करोड़ रुपए रविवार- 6.60 करोड़ रुपए
टोटल- 14.91 करोड़ रुपए

'पंगा' पहले दिन तो काफी कमज़ोर आंकड़ों के साथ खुली. लेकिन वीकेंड के दूसरे और तीसरे दिन वर्ड ऑफ माउथ ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया. उछाल के बावजूद पंगा वहां नहीं पहुंच पाई, जहां 'जजमेंटल है क्या' और 'मणिकर्णिका' पहुंचीं थी. 'जजमेंटल है क्या' ब्लैक कॉमेडी थी, जिसकी व्यूअरशिप अपने यहां कुछ ज़्यादा है नहीं. दूसरी तरफ इसमें कंगना और राजकुमार राव जैसा स्टारकास्ट था. इसका फायदा ये हुआ कि फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 22.05 करोड़ रुपए कमाए. लेकिन कंगना की 'मणिकर्णिका' ने भयानक गदर काटा था. नवाज़ुद्दीन की 'ठाकरे' के साथ रिलीज़ होने के बावजूद कंगना स्टारर इस पीरियड फिल्म ने पहले तीन दिनों में 42.55 करोड़ रुपए बनाए थे. जहां तक बात 'पंगा' की है, तो उम्मीद तो ये बनी हुई है कि फिल्म अभी कुछ दिनों तक थिएटर्स में रहेगी.

फिल्म 'पंगा' के पोस्टर पर यज्ञ भसीन, कंगना, जस्सी गिल और नीना गुप्ता.
'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' की जो हालत टिकट खिड़की पर हो रही है, उसके लिए बहुत हद तक अजय देवगन की 'तान्हाजी' ज़िम्मेदार है. इतने हल्ले-हंगामे और कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद 'तान्हाजी' ने तीन हफ्तों में (बीते रविवार तक) 224.93 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म की सफलता का अंदाज़ा आप इस बात से लगाइए कि रिलीज़ के तीन हफ्ते बाद यानी तीसरे रविवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं- 'बाहुबली 2' (17.75 करोड़ रुपए) और 'दंगल' (14.33 करोड़ रुपए). अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'तान्हाजी' आ गई है. फिल्म ने इस संडे को 12.58 करोड़ रुपए कमाए हैं. अभी इस फिल्म के पास समय भी है क्योंकि अगले हफ्ते (31 जनवरी) सिर्फ सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' रिलीज़ होनी है, जिसके बहुत बड़े आंकड़ों के साथ खुलने की उम्मीद तो नहीं है.
फिल्म रिव्यू- स्ट्रीट डांसर 3डी



















