बांग्लादेश में बम फटा, ईदगाह को भी नहीं छोड़ा शैतानों ने
ईद के सबसे बड़े कार्यक्रम में नमाज के ठीक पहले हमला, दो पुलिस वाले मारे गए.
Advertisement

Symbolic image - reuters
बांग्लादेश में फिर हमला हुआ है. इस बार ईद के दिन. किशोरगंज इलाके के शोलकिया ईदगाह में. धमाका तब हुआ जब ईदगाह में नमाज पढी जाने वाली थी. नमाज शुरू होने के ठीक पहले धमाका हुआ. वहां करीब दो लाख लोग जुटे हुए थे. हमले में दो पुलिस वाले मारे गए और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हमला करने वाला एक आतंकी मार दिया गया और एक जिंदा पकड़ा गया है. ये धमाका जिस जगह पर हुआ है वो राजधानी ढाका से अस्सी किलोमीटर दूर है. वहां ईद का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा था. वहां एक बार में तीन लाख लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं. ये अटैक शोलकिया ईदगाह के पास सुबह 9.30 बजे हुआ. अजीम उद्दीन हाई स्कूल में. जहां एक पुलिसवाले के ऊपर घर में बना क्रूड बम फेंका गया. कुछ आतंकी अभी भी अगल-बगल के घरों में छुपे बताए जाते हैं. ऑपरेशन चालू है. https://twitter.com/ANI_news/status/750922821421953024
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















