The Lallantop

बॉलीवुड सुपरस्टार्स जैसे दिखने वाले ये एक्टर्स लॉन्च तो हुए धूमधाम से,लेकिन बुरी तरह फेल हो गए

ये साबित हो गया कि सिर्फ चेहरा स्टार जैसा होने से कुछ नहीं होता.

Advertisement
post-main-image
बॉलीवुड स्टार्स और इन लोगों के बीच कमाल की समानताएं हैं.
हमने बॉलीवुड में कई डबल रोल वाली ऐसी फिल्में देखी हैं, जिनमें एक ही एक्टर दो किरदार निभाते हैं. जैसे 'सीता और गीता', 'राम और श्याम', 'जुड़वा', 'फैन', 'चालबाज़', नाम लिखते बैठे तो नोटबुक भर जाएगी. कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार्स जैसी शक्लों-सूरत वाले फिल्मों में उनकी नकल करके अपना घर चलाते हैं. जैसे दिलीप कुमार, चार्ली चैप्लिन, देव आनंद, जॉनी लीवर इत्यादि-इत्यादी. लेकिन कुछ एेक्टर्स के लुक अलाइक ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्मों में भारी ताम-झाम के साथ लॉन्च तो किया गया लेकिन वो आगे कुछ खास कर नहीं सके. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके पास सिर्फ किसी सुपरस्टार जैसे लुक्स भर थे, टैलेंट नहीं. कुछ फिल्मों में  उन्हें काम देने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने ये कहते हुए हाथ जोड़ लिया कि तुमसे ना हो पाएगा! ऐसे तीन नाम हमें याद आते हैं, जिनमें किसी बड़े सुपरस्टार का अक्स दिखता है. ये तीन नाम हैं-
1.) हरमन बावेजा
हरमन के बारे में कहा जाता है कि इनकी शक्ल-सूरत ऋतिक रौशन से हद से ज़्यादा मिलती है. हरमन प्रोड्यूसर हैरी बावेजा के बेटे हैं. साल 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी था. फिल्मों में आने के बाद उनकी हर ओर चर्चा होने लगी. कारण था ऋतिक रौशन और उनके फेस में सिमिलैरिटी. हरमन ने अपने करियर में कुल पांच फिल्मों में काम किया है, जिसमें से एक भी सफल नहीं रही. न बॉक्स ऑफिस पर न क्रिटिक्स की राय के मुताबिक. आखिरी बार वो फिल्म 'चार साहिबजादे' (2014) में दिखे थे. उनके करियर से जुड़ी एक ट्रिविया ये भी है कि उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्म 'व्हाट्स योर राशि' में काम किया था. इसमें हरमन के अपोज़िट काम कर रही प्रियंका चोपड़ा ने 12 अलग-अलग राशि की लड़कियों के किरदार निभाए थे. बावजूद इसके फिल्म को डूबने से कोई नहीं बचा पाया.
ऋतिक और हरमन में एक समय में इतनी समानताएं थीं कि इनके बीच अंतर बता पाना मुश्किल था.
ऋतिक और हरमन में एक समय में इतनी समानताएं थीं कि इनके बीच अंतर बता पाना मुश्किल था.

2.) स्नेहा उलाल
सलमान खान नए लोगों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं. उनकी लॉन्चिंग वाली लिस्ट में कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अर्जुन कपूर और सूरज पांचोली जैसे एक्टर्स का नाम है. सलमान ने साल 2005 में एक फिल्म की थी 'लकी-नो टाइम फॉर लव'. ये फिल्म तो चली नहीं लेकिन चर्चित बहुत रही थी. कारण थीं फिल्म की हीरोइन स्नेहा उलाल. सलमान उन्हें इस फिल्म से लॉन्च कर रहे थे. इनकी चर्चा इसलिए हो रही थी क्योंकि ये ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप को अभी ज़्यादा समय नहीं हुआ था  और दोनों के बीच तकरार अपने चरम पर थी. चाहे जो भी हो ये सच है कि स्नेहा और ऐश्वर्या के चेहरे में बहुत समानताएं हैं. स्नेहा का करियर भी कुछ ज़्यादा सफल नहीं रहा. उन्होंने 5-6 हिंदी फिल्मों के बाद साउथ की इंडस्ट्री का रूख कर लिया. आखिरी बार वो बॉलीवुड फिल्म 'बेज़ुबान इश्क' (2015) में नज़र आई थीं.
ऐश्वर्या राय और स्नेहा उलाल के बीच अंतर पहचानों तो जानें.
ऐश्वर्या राय और स्नेहा उलाल के बीच अंतर पहचानो तो जानें. कौन सी वाली ऐश्वर्या हैं. 

3.) ज़रीन खान
ये नाम भी सलमान की लॉन्च लिस्ट से ही है. ज़रीन खान. इन्हें हमने पहली बार सलमान खान के साथ 2010 में आई फिल्म 'वीर' में देखा था. फिल्म तो ये भी बुरी पिटी लेकिन ये लड़की लोगों की नज़र में रह गई. इनके बारे में ये कहा जाने लगा कि इनका चेहरा कटरीना कैफ से मेल खाता है. और ये सलमान खान के ही केस में दूसरा मामला था. ऐसा कहा जाने लगा कि अपनी गर्लफ्रेंड्स से ब्रेकअप के बाद सलमान ने इन हीरोइनों को जान-बूझकर लॉन्च किया. हालांकि ज़रीन का करियर ग्राफ ऊपर बताए दोनों एक्टर्स से थोड़ा सा बेहतर है. वीर के बाद ज़रीन 'हाउसफुल 2', 'रेडी' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी हिट फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. आखिरी बार ज़रीन फिल्म इसी साल हॉरर फिल्म 1921 में नज़र आई थीं.
कटरीना का करियर जहां अभी भी पटरी पर है वहीं ज़रीन डीरेल हो चुकी हैं.
कटरीना का करियर जहां अभी भी पटरी पर है वहीं ज़रीन डीरेल हो चुकी हैं.

ये तो हो वो लोग जिनके जैसे दिखने वाले लोग भी एक्टर्स हैं और उसी इंडस्ट्री में हैं. लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिनके लुक अलाइक या किसी और फील्ड में काम करते हैं.
# जॉन अब्राहम- एक आदमी ऐसा भी है, जिसकी शक्ल जॉन अब्राहम से मिलती है. इनका नाम है मुबाशिर मलिक है. मुबाशिर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर और राइटर हैं.
जॉन और मुबाशिर में अंतर पहचान पाना भी बहुत मुश्किल है.
जॉन और मुबाशिर में अंतर पहचान पाना भी बहुत मुश्किल है.

# रणबीर कपूर- एक लड़का ऐसा है, जिसकी शक्ल रणबीर से हूबहू मिलती है. ये हैं कश्मीर में रहने वाले जुनैद शाह. इनका फिल्म या मॉडलिंग से तो कोई वास्ता नहीं है लेकिन रणबीर की वजह से ये भी खूब लाइम लाइट में रहते हैं.
अंतर बताओ इनाम पाओ.
अंतर बताओ इनाम पाओ.

# अक्षय कुमार- अक्षय कुमार के जैसे दिखने के लिए जिस आदमी की चर्चा होती है, वो हैं शॉन माइकल्स. शॉन WWE रेस्लर रह चुके हैं. ये शायद पहला ऐसा केस होगा जिसमें स्टार की हमशक्ल को उससे ज़्यादा शोहरत मिली हो. शॉन माइकल्स को दुनियाभर के लोग जानते हैं.
अक्षय कुमार और शॉन माइकल्स को लुक अलाइक कहा जाता है, आपके क्या विचार हैं?
अक्षय कुमार और शॉन माइकल्स को लुक अलाइक कहा जाता है, आपके क्या विचार हैं?

कहने को तो ये भी कहा जाता है कि अरबाज़ खान की शक्ल टेनिस लीजेंड रोजर फेडरर से और सचिन के बेटे अर्जुन की शक्ल पॉपस्टार जस्टिन बीबर से मिलती है. वैसे तो सबका कुछ न कुछ मिल ही जाएगा.


वीडियो देखें: बड़े-बड़े फिल्म सितारों के अजीब निकनेम जानेंगे तो लोट-पोट हो जाएंगे

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement