The Lallantop

बॉलीवुड की मॉडल-एक्ट्रेस के साथ सेक्स रैकेट चला रहा था कास्टिंग डायरेक्टर, पकड़ा गया

आरोपी को पुलिस ने दो मॉडल्स के साथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement
post-main-image
प्रतीकात्मक तस्वीर.

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच (SSB) ने एक कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. नाम है- नवीन कुमार प्रेमलाल आर्य. उसपर मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है. गिरफ्तारी के वक्त नवीन के साथ 18 और 25 साल की दो जूनियर आर्टिस्ट भी थीं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रैकेट में शामिल हर महिला के लिए 60 हजार रुपये तक वसूलता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री का कास्टिंग डायरेक्टर बताया है. उसने पुलिस को ये भी बताया कि वो अजय शर्मा और विजय नाम के दोस्तों की मदद से पांच साल से ये रैकेट चला रहा है. पुलिस ने इन दोनों शख्स की भी तलाश शुरू कर दी है.

SSB इंस्पेक्टर संदेश रेवाले ने बताया कि इस रैकेट की जानकारी उन्हें एक मुखबिर से मिली थी. इसके बाद ट्रैप बनाकर नवीन को अंधेरी के वर्सोवा इलाके में एक कैफे में बुलाया गया. इंस्पेक्टर संदीप रेवाले के मुताबिक-

Advertisement

हमने नवीन को गिरफ्तार करने के लिए एक कस्टमर बनाया और उससे नवीन को फोन कराया. वो फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही दो मॉडल और एक्ट्रेस को भेजने को तैयार हो गया. उसने दोनों लड़कियों के लिए अलग-अलग 60 हजार रुपये मांगे. और एडवांस में होटल बुक करने को कहा. जैसे ही वह दो लड़कियों के साथ कैफे पहुंचा और हम उसे पहचान गए, हमने उसे धर दबोचा. हमने उसके साथ मौजूद दोनों लड़कियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं.

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक लड़की दिल्ली से है. वो पिछले पांच साल से रैकेट का हिस्सा है. फिलहाल आरोपी नवीन कुमार से पूछताछ जारी है. पुलिस उसके दोस्त अजय और विजय के अलावा रैकेट में शामिल और लोगों को तलाश रही है.


Video : एक्स बॉलीवुड एक्ट्रेस को मोलेस्ट करने वाला आरोपी विकास सचदेव दोषी सिद्ध हो गया

Advertisement

Advertisement