The Lallantop

वो एक्टर जिसने शाहिद कपूर से उनके चाचा को आंख में गोली मारने की बात कही थी

आने वाले दिनों में 'बाहुबली' फेम प्रभास की 'साहो' में आने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

हैदर मेरा इंतकाम लेना मेरे भाई से... उसकी दोनों आंखों में गोलियां दागना... जिन आंखों से उसने तुम्हारी मां पर फरेब डाले थे.

फिल्म 'हैदर' में ये डायलॉग था डॉक्टर हिलाल मीर का. हिलाल, यानी शाहिद के किरदार हैदर का पिता, जिसने अपने बेटे से  उसके चाचा को आंख में गोली मारने की बात कही थी. ये सिनेमाई किरदार निभाया था एक्टर नरेंद्र झा ने. नरेंद्र इसके अलावा 'रईस' में मुसा भाई और 'काबिल' में इंस्पेक्टर चौबे (जिसके पास ऋतिक एफआईआर दर्ज़ करवाने जाते हैं) जैसे किरदारों के लिए याद किए जाते हैं. जी,याद किए जाते हैं. क्योंकि 14 मार्च, 2018 की सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था. वो 55 साल के थे. सेंसर बोर्ड की पूर्व सीईओ पंकजा ठाकुर नरेंद्र की पत्नी थीं. दोनों की शादी मई, 2015 में ही हुई थी.
शादी के दौरान पंकजा और नरेंद्र.
शादी के दौरान पंकजा और नरेंद्र.

नरेंद्र बिहार के मधुबनी में पैदा हुए थे. शुरुआती पढ़ाई-लिखाई तो अपने शहर में ही हुई. हायर एडुकेशन के लिए भेजे गए दिल्ली और वहां पर जेएनयू से हिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया. एक्टिंग में दिलचस्पी थी तो मुंबई पहुंच गए. शुरुआत हुई एड फिल्म्स मतलब टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से. इसके बाद टीवी की ओर बढ़े और पहली बार दिखाई दिए मंदिरा बेदी वाले सीरीयल 'शांति' में. बीसीयों सीरीयल में काम करने के बाद फिल्मों में पहला मौका मिला 2003 में आई फिल्म 'फंटुश' में. तब से शुरू हुआ फिल्मी करियर अब तक चल रहा था. इस दौरान उन्होंने 'हैदर', 'हमारी अधूरी कहानी', 'रईस', 'काबिल', 'घायल रिटर्न्स', और 'मोहन जोदाड़ो' जैसी फिल्मों में काम किया. श्याम बेनेगल के बनाए दस एपीसोड के टीवी शो 'संविधान' में नरेंद्र ने मोहम्मद अली जिन्ना का रोल किया था.
नरेंद्र झा.
मो. अली जिन्ना के किरदार में नरेंद्र झा.

नरेंद्र को एक बार पहले भी माइनर हार्ट अटैक आया था. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. इसीलिए वो अपनी पत्नी के साथ रेस्ट के इरादे से नासिक स्थित अपने फार्महाउस चले गए थे. 14 मार्च, 2018 को उन्हें एक जोरदार हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई. नरेंद्र आखिरी समय में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन वो पूरा नहीं कर पाए. आने वाली दिनों में वो बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म 'साहो' में नज़र आने वाले हैं. लेकिन ये तभी संभव हो पाएगा, अगर नरेंद्र अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके होंगे.
फिल्म 'काबिल' के एक सीन में नरेंद्र झा.
फिल्म 'काबिल' के एक सीन में नरेंद्र झा.



ये भी पढ़ें:
स्टीफन हॉकिंग नहीं रहे - मतलब मैंने जीते जी एक ब्लैक होल बनते देख लिया

अपने एक्स्प्रेशन्स के चलते प्रिया प्रकाश से ज़्यादा वायरल चीन की पत्रकार को सेंसर कर दिया गया है

अपने बच्चे को टिफिन में ये देने से पहले लाख बार सोचें

2 कब्र के बीच बच्चे की जिस फोटो पर आपको तकलीफ हुई, उसकी असली कहानी जानकर मुस्कुराएंगे



वीडियो देखें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement