जावेद हैदर को आपने कई फिल्मों में देखा होगा. आखिरी बार इन्हें सलमान खान की दबंग-3 में देखा गया था. अब ये सुर्खियों में हैं. इन्होंने अपने कुछ वीडियो टिक-टॉक पर शेयर किए हैं. इन वीडियो में जावेद सब्जी बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं. और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे, हाथ जोड़ सबको सलाम कर प्यारे. इनके एक वीडियो को डॉली बिंद्रा ने भी शेयर किया है.
क्या आमिर के साथ 'गुलाम' में काम करने वाला ये एक्टर सब्जी बेचने पर मजबूर है?
डॉली बिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था- ये एक्टर सब्जी बेच रहे हैं.


लिखा है- ये एक एक्टर हैं, आज वो सब्जी बेच रहे हैं. जावेद हैदर.
दूसरे थ्रेड में डॉली ने लिखा- इंडिया में जन्मे, जावेद हैदर एक भारतीय कलाकार हैं. 2009 की 'बाबर' और 2012 की टीवी सीरीज़ 'जीनी और जुजु' में काम किया. उनकी हिंदी ड्रामा फिल्म 'लाइफ की ऐसी की तैसी' 2017 में रिलीज हुई थी.
वहीं, जावेद ने अपने टिकटॉक पर तीन-चार वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें भी वह सब्जी बेचते दिख रहे हैं. उनमें से एक वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.
@javedhydersayyed2Just act##viralvideo ##tiktok ##javedhyder♬ original sound - naveensingh339
कुछ मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, जावेद हैदर कोरोना महामारी के चलते अपना पेट भरने के लिए वह सब्जियां बेच रहे हैं. वह भी दूसरे कलाकारों की तरह पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं.
लेकिन मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदर गुजारा करने के लिए कोई सब्जी नहीं बेच रहे हैं. बल्कि वो अपने घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.
मिरर ऑनलाइन से बात करते हुए हैदर कहते हैंनहीं, मैं कोई सब्जी की दुकान नहीं लगा रहा हूं. मैं अभी भी प्रोफेशन से एक एक्टर ही हूं. और सब्जी बेचने वाले सभी वीडियो बस मैंने अपने फॉलोवर्स को मोटिवेट करने के लिए बनाए थे कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता. और कठिन समय में कभी हार नहीं माननी चाहिए. मुझे नहीं पता था कि ये वीडियो किसी और मैसेज के साथ लोगों के सामने आएगा. डॉली बिंद्रा जी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था. और कहा था कि मैं सब्जी बेच रहा हूं. जबकि मैंने उन्हें बताया था कि वो बस एक्टिंग है, उससे ज्यादा कुछ नहीं. लेकिन लोगों ने बिना गौर किए, इसे रातों-रात वायरल कर दिया. भगवान की कृपा से मेरे पास इतना है कि अगले दो महीनों तक भी काम शुरू नहीं हुआ तो भी मैं नॉर्मल लाइफ जी सकता हूं. और अगर भविष्य में मुझे गुजारा करने के लिए सब्जी बेचनी भी पड़े तो इस बात का कोई अफसोस नहीं होगा. क्योंकि ये भी वैसी ही जॉब है, जैसे एक्टिंग करना या फिर कुछ और करना होगा.
जावेद हैदर को बॉलीवुड में काम करते-करते 23 साल बीत चुके हैं. 300 से भी ज्यादा फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. 'घर हो तो ऐसा', 'काला-बाज़ार', 'चांदनी बार', 'दिल तो बच्चा है जी', 'वेलकम बैक' जैसी तमाम फिल्मों में जावेद हैदर ने काम किया है. आपने फिल्म 'गुलाम' देखी होगी. जिसमें गाना था- जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी हैं. इसी फिल्म का वो गाना है- आती क्या खंडाला. इस में भी जावेद हैदर थे.
वीडियो देखें : रॉनित रॉय ने प्रोड्यूसर्स से लॉकडाउन में जूझ रहे एक्टर्स की मदद करने की अपील की






















