The Lallantop

कांग्रेस के लोग क्यों बीजेपी की वेबसाइट देखने के लिए बुला रहे हैं?

मजे की बात ये है कि बीजेपी की वेबसाइट गायब हो गई है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भारतीय जनता पार्टी. यानी बीजेपी, जिसकी केंद्र में सरकार है. उसकी वेबसाइट हैक हो गई है. हैक होने के बाद उसमें कुछ gif के साथ गालियां लिखी दिख रही थीं. उसके बाद अब वेबसाइट बैठ गई है. error ये सब कब शुरू हुआ इसका अभी तक पता नहीं है. लेकिन ट्विटर पर अचानक इस मसले पर हलचल तेज हो गई. कांग्रेस की दिव्या स्पंदना ने ट्वीट किया- भैया और बहनों अगर आप इसी वक्त बीजेपी की वेबसाइट नहीं देख रहे तो बहुत कुछ मिस कर रहे हैं. divya tweet ऐसे ही तमाम ट्वीट्स आए और उन पर रिप्लाई आए जिनसे पता चला कि खेल कर दिया गया है. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और पीएम मोदी की मीटिंग वाली वीडियो पर घटिया कमेंट लिखकर डाला गया है. abuse अभी तक इस हैकिंग की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. पिछले साल अचानक राहुल गांधी, और विजय माल्या वगैरह के भी ट्विटर हैंडल हैक हुए थे तो बड़ा बवाल हुआ था. इस बार बीजेपी की वेबसाइट हैक हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement