The Lallantop

"बाबा CM, धर्म के नाम पर वोट, गांधी परिवार..."- वरुण के वायरल बयानों का इशारा किसकी तरफ?

पीलीभीत से BJP सांसद वरुण गांधी के अलग-अलग बयान वायरल हो रहे हैं. इन बयानों के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
पीलीभीत में भाषण देने पहुंचे हुए थे वरुण गांधी (फोटो- आजतक)

BJP सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. वो अपने क्षेत्र पीलीभीत में भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने ऐसी कई बातें कहीं, जो वायरल हो गईं. तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ भगवान के नाम के नारे लगाने वालों को वोट नहीं देना चाहिए. दिमाग लगाकर वोट देना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाषण के दौरान वरुण गांधी के पास खड़े एक साधु का मोबाइल फोन बजने लगा. वरुण के समर्थकों ने साधु को टोका तो तंज कसते हुए वरुण गांधी बोले- “अरे, रहने दो पता नहीं ये महाराज कब मुख्यमंत्री बन जाएं”. उन्होंने आगे कहा,

अगर ये मुख्यमंत्री बन गए तो हमारा क्या होगा. समय की गति को समझा करो. महाराज जी मुझे लगता है अब समय अच्छा आ रहा है.  

Advertisement

पीलीभीत के सांसद ने कहा,

जब मैं विदेश में जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि पीलीभीत कैसा है? मुझे लगता है पीलीभीत की पहचान हम से है और हमारी पहचान पीलीभीत से है. ये बहुत पवित्र संगम है.

वो आगे बोले,

Advertisement

जब भी मैं यहां आता हूं बंगाली समाज से निवेदन करता हूं किसी को भी आप वोट करें लेकिन भेड़ चाल में ना करें. दिमाग लगा कर करो. ये नहीं कि कोई आया और भारत माता की जय बोला. जय श्री राम बोला और आपने उसे वोट दे दिया. उसके बाद आपकी गिनती भी वैसी हो जाएगी जैसे कि आप बस एक संख्या हो.

वरुण गांधी ने कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है जो मीठी-मीठी बातें बताकर आपका वोट चोरी कर ले. 

इससे पहले एक बार पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा था कि उन्हें ऐसी राजनीति नहीं करनी है जो लोगों को दबाए बल्कि वो राजनीति करनी है जो लोगों को उठाए. उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर वोट लेने वालों से ये पूछने की जरूरत है कि वो रोजगार, शिक्षा या स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर क्या कर रहे हैं.

वीडियो: पीलीभीत में मुस्लिम समुदाय और पंडित नेहरू पर वरुण गांधी का बयान वायरल

Advertisement