The Lallantop

एकदम बदल गया बिहार का वायरल बॉय सोनू, अंग्रेजी बोल हर किसी को चौंकाया!

लोग कर रहे हैं तारीफ

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

बीते साल मई के महीने में एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral News) हुआ था. सोनू नाम के एक लड़के ने सीएम नीतीश कुमार से कुछ तीखे सवाल पूछे थे. कम उम्र के बच्चे में इस तरह की परिपक्वता देख हर कोई चौंक गया था. ये वीडियो काफी (Bihar Viral Boy Sonu Latest Video) देखा गया था. अब सोनू का एक और वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें सोनू एकदम बदला सा नजर आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनू एकदम फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता दिख रहा है. 2 मिनट के वीडियो में सोनू अंग्रेजी में बातें कर रहा है. उसके पास कुछ किताबें हैं. वो उन पर बात कर रहा है और साथ में लोगों से भी सवाल पूछने के लिए कह रहा है. उसकी अंग्रेजी थोड़ी टूटी-फूटी है लेकिन उसकी सीखने की ललक की लोग तारीफ कर रहे हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

सोनू की अंग्रेजी से समझ आ रहा है कि सोनू अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रहा है. ऐसा कॉन्फिडेंस देख लोग सोनू की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि अगर ऐसी ही ललक हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है.' किसी ने लिखा कि भले ही टाइम लगे लेकिन कोशिश हर किसी को करनी चाहिए.' एक ने लिखा कि सोनू की उम्र छोड़िए, बस सीखने की ललक देखिए.' 

मालूम हो, सोनू नालंदा का रहने वाला है. 12 साल का सोनू फिलहाल कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा है. बीते साल वीडियो वायरल होने के बाद सोनू सूद ने भी सोनू की मदद करने की बात कही थी. कुल मिलाकर लोगों को तो सोनू का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: रणवीर इलाहाबादिया पॉडकास्ट में नॉडिंग करते हुए मीम बने, डार्क मीमर्स को ऐसा जवाब दिया | Social List

Advertisement