The Lallantop

8वीं बार CM बनने जा रहे हैं नीतीश, मंत्रालयों के बंटवारे पर बड़ी खबर आई

आरजेडी और जेडीयू के कोटे से 14-14 मंत्री बन सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बुधवार को 2 बजे शपथ लेंगे | फोटो: आजतक

बिहार (Bihar) में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार (Mahagathbandhan Govt) बनने जा रही है. आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) सहित 7 पार्टियों के सहयोग से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार, 10 अगस्त को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेते नजर आएंगे. उनके साथ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी डिप्टी सीएम (Deputy Chief Minister) पद की शपथ लेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार को कुल 35 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इनमें जेडीयू और आरजेडी से 14-14 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं कांग्रेस के 3 और लेफ्ट के कोटे से 2 मंत्री बनाए जा सकते हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी से भी एक मंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है.

मंगलवार, 9 अगस्त को बिहार में सुबह से ही राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही थी. कई बैठकों के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागु चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद वे सीधे राबड़ी देवी के घर गए और वहां तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मुलाकात में नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ने पर अफसोस जाहिर किया और एक नई शुरुआत पर जोर दिया. इसके बाद नीतीश और तेजस्वी दोनों राज्यपाल से मिलने गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने कुल 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी.

Advertisement
तेजस्वी यादव बोले- सबसे बढ़िया सीएम नीतीश कुमार

इस बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की. नीतीश कुमार ने कहा,

' अब हम आरजेडी के साथ मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे. समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश की गई थी वो हमें अच्छा नहीं लगा था. कई तरह की बातें की जा रही थीं वो हमें अच्छा नहीं लग रहा था.'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा,

Advertisement

'भाजपा जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है. पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए. पूरे उत्तर भारत में अब भाजपा का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा. देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है. आज बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है. जनता विकल्प चाहती है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. कोई पैकेज नहीं मिला. नीतीश जी ने पटना यूनिवर्सिटी की भी बात की जो नहीं मानी गई. सबसे अनुभवी, परिपक्व मुख्यमंत्री कोई है तो वो नीतीश जी हैं.'

भाजपा बोली- जंगलराज वालों से नीतीश ने नाता जोड़ लिया

उधर, नीतीश कुमार के कदम से बौखलाई बीजेपी ने उनपर बिहार की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया. रविशंकर प्रसाद से लेकर गिरिराज सिंह तक, सभी ने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद नीतीश पर निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश ने एक बार फिर जनादेश का अपमान किया है. प्रसाद ने ये भी सवाल उठाया कि एक समय नीतीश ही लालू राज को जंगलराज बता रहे थे, इसी वजह से वे महागठबंधन से अलग हुए थे. लेकिन अब वे फिर जनता को धोखा देते हुए जंगलराज वालों से जाकर मिल गए हैं.

वीडियो देखें: दी लल्लनटॉप शो: किसके कॉल टेप के बाद नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को झटका दिया?

Advertisement