The Lallantop

इलाज के नाम पर किडनी निकालकर भाग गए 'डॉक्टर', फिर पति ने कुछ ऐसा किया, किसने सोचा था!

महिला की हालत लगातार खराब होती जा रही है.

Advertisement
post-main-image
पीड़ित महिला की फोटो. (फोटो: इंडिया टुडे)

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर महिला की दोनों किडनी लेकर फरार हो गया है. डॉक्टर के फरार होने के कुछ दिन बाद महिला का पति भी उसे छोड़कर चला गया. कई लोगों ने महिला को किडनी डोनेट करने की पहल भी की, लेकिन किसी की किडनी मैच नहीं हुई. इधर महिला की हालत लगातार खराब होती जा रही है. वो तीन बच्चों की मां है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डॉक्टर ने दोनों किडनी निकाल लीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता नाम की महिला को गर्भाशय में इनफेक्शन की शिकायत थी. वो पिछले 3 सितंबर को अपने इलाज के लिए मुज्जफरनगर के बरियारपुर चौक के पास स्तिथ शुभाकांत क्लीनिक गई थी. आरोप है कि वहां तीन लोगों ने खुद को डॉक्टर बताया और महिला की किडनी निकालकर भाग गए. हालत बिगड़ने पर क्लीनिक के डायरेक्टर डॉक्टर ने महिला को पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया और फिर वो भी फरार हो गया. 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बाद में क्लीनिक के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. इधर  सुनीता को अब एसके मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. इंडिया टुडे, की रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता की हालत दिन ब दिन खराब हो रही है. जिसके चलते सुनीता को हर दूसरे दिन डायलिसिस करवाना पड़ता है. हालांकि, कई लोग सुनीता को किडनी डोनेट करने के लिए आगे आए हैं. लेकिन किडनी मैच न होने के कारण इलाज नहीं हो पाया है. सुनीती मजदूरी के जरिए अपने घर चलाती हैं.

Advertisement
पति भी चला गया

रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता के पति अकलू राम ने भी सुनीता को किडनी डोनेट करने की पहल की थी. हालांकि, किडनी मैच नहीं हुई. इधर सुनीता और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद अकलू तीनों बच्चों को सुनीता के पास छोड़कर चला गया. सुनीता को डर है कि उसका पति कहीं दूसरी शादी न कर ले. सुनीता ने बताया, 

‘ जब मैं स्वस्थ थी तो मैं लेबर के तौर पर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर लेती थी. अब जब मैं ठीक नहीं हूं तो वो (पति) मुझे छोड़ कर चले गए. और कहा कि तुम्हारे साथ जीना मुश्किल है. मुझे फर्क नहीं पड़ता तुम जिंदा रहो या मर जाओ.’

अस्पताल में सुनीता की मां अब उसका ख्याल रख रही हैं. हॉस्पिल मैनेजमेंट भी सुनीता की मदद के लिए काफी जद्दोहद कर रहा है. मगर अभी तक कोई भी ऐसा डोनर नहीं मिल पाया है, जिसकी किडनी सुनीता से मैच हो जाए. 

Advertisement

वीडियो: जब बिहार के MLA को बंदूक की नोक पर राज्यपाल के निवास ले गए और CM पद की शपथ ले ली!

Advertisement