सलमान खान. 'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं. लेकिन 5 जनवरी के एपिसोड में सलमान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताईं. इस एपिसोड में अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने पहुंचे थे.
शाहरुख का फेमस 'क क क...किरण' स्टाइल सलमान खान से चुराया हुआ है!
बिग बॉस 13 में सलमान ने ये किस्सा सुनाया है.
Advertisement

बिग बॉस सीजन 12 में फिल्म 'ज़ीरो' का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख खान होस्ट सलमान खान के साथ.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
हां, मेरे स्कूल में एक टीचर थीं, जो मुझे पसंद थीं. वो अंग्रेज़ी पढ़ाती थीं. इस वजह से मेरी अंग्रेजी कमजोर रह गई, क्योंकि मैं क्लास में सब्जेक्ट की बजाय टीचर पर फोकस करता रहा.
उनका नाम किरण था. मैं अपनी टीचर के सामने हकलाने लगता था. उनका नाम क क क...किरण बोलता था. मैंने शाहरुख को एक दिन अपने क्रश के बारे में बताया. शाहरुख ने इसे अपनी फिल्म में यूज़ कर लिया.
सलमान को देखकर लग रहा था कि उन्होंने टीचर के नाम के अलावा सारी बातें मजाक में कही थीं. सलमान ने यहां एक और वाकया बताया. उन्होंने कहा कि वो यंग एज में जिस लड़की को पसंद करते थे, उसे कभी बता नहीं पाए. 15 साल पहले वो उस लड़की से मिले, तो उसे पहचान भी नहीं पाए. सलमान ने कहा कि वो जब उस लड़की से मिले, तो उसने सलमान को बताया कि उसके पोते-पोती उनके फैन्स हैं.
Advertisement
सलमान ने कहा कि ये बात सुनकर वो उसे बताने की हिम्मत नहीं कर पाए कि वो कभी उसे पसंद करते थे. क्योंकि अब उनके बड़े-बड़े पोते-पोती हैं. सलमान ने ये भी बताया कि उनकी पूरे जीवनकाल में सिर्फ पांच गर्लफ्रेंड रही हैं. जिसपर अजय और काजोल उनकी बात सुनकर हंसने लगे.
अजय-काजोल की फिल्म 'तान्हाजी' 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है.
Video : सलमान खान ने बताए एक्टर बनने से पहले के दो मज़ेदार किस्से
Advertisement






















