'बिग बॉस सीजन 13'. इस बार होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. 12 जनवरी को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक बार फिर सलमान कंटेंस्टेंट पर भड़कते नजर आए. सारा मसला शहनाज गिल और माहिरा के बीच हुए एक टास्क के दौरान शुरू हुआ. टास्क था कि घर के अंदर मौजूद बाकी कंटेस्टेंट को बताना था कि शहनाज और माहिरा में एक-दूसरे से कौन ज्यादा ईर्ष्या रखता है. सभी कंटेस्टेंट ने शहनाज का नाम लिया. इसके बाद शहनाज चीख-चीखकर रोने लगीं.
शहनाज गिल पर बरस पड़े सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला को चेतावनी दी
शहनाज़ को बाहर जाने तक को कह दिया.


जब शहनाज लगातार बदतमीजी करती रहीं. तो सलमान घर के अंदर आ गए. औऱ उन्होंने शहनाज को जमकर खरीखोटी सुनाई. सलमान ने कहा कि शहनाज खुद को वाकई कैटरीना कैफ समझने लगी हैं. क्या कैटरीना कैफ को इस तरह व्यवहार करते हुए देख सकते हैं. शहनाज ने जब शो में एंट्री ली थी, तो उन्होंने अपना परिचय पंजाब की कैटरीना कैफ के तौर पर दिया था. शहनाज पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि पंजाब में उनके फैन्स उन्हें कैटरीना कैफ बुलाते हैं.
सलमान ने इस एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को संभलकर रहने की सलाह दी. सलमान ने कहा कि शहनाज सिद्धार्थ के प्यार में पड़ चुकी हैं. और अपने व्यवहार की वजह से घर से बाहर निकलकर शहनाज को बहुत तकलीफ होगी. अब 13 जनवरी के एपिसोड में पता चलेगा कि शहनाज घर के अंदर रहती हैं, या इतने ड्रामे के बाद 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर कर देते हैं.
Video : ‘कभी खुशी कभी ग़म’ के वक्त भयंकर दर्द और सदमे से गुज़र रही थीं काजोल






















